ललितपुर में ओले की चादर बिछी, फसल देख महिला रोई:25 जिलों में आंधी- बारिश; बिजली गिरने से 5 की मौत; आज भी मौसम खराब रहेगा

यूपी में शुक्रवार को मौसम बदल गया। लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी जमकर गिरे। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। एक महिला किसान फसल देख रो पड़ी। बारिश और ओले गिरने से लखनऊ में दिन के तापमान में 10.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान में तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस है। हवाएं 10 से 15 किमी की स्पीड से चल रही हैं। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है और दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा 4 जिलों में 5 की मौत
प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। कई जगह गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से सरसों और आलू की फसल भी खराब हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम ऐसे ही बिगड़ा रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना दिख रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी/घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी. रिकॉर्ड हुई। बारिश-आंधी की तस्वीरें… क्यों बदला मौसम, जानिए
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज, शुक्रवार से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…