लव अफेयर में भाई के सीने में चाकू घोंपा:आरोपी बोला- मैं उसकी बहन से शादी करना चाहता था, मना किया तो मार डाला

‘मैं पीयूष की बहन से शादी करना चाहता था। 2 साल से मेरा अफेयर चल रहा था। शादी करने के लालच में मैंने पीयूष की मां संगीता को उधार पैसे दिए थे। 6 महीने पहले पीयूष ने अपनी बहन को मेरे साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। तब उसने मुझे एक थप्पड़ मारा। करीब दो महीने पहले उसने मुझे मारने की धमकी दी। जब तक मैं हूं अपनी बहन से तेरी शादी नहीं होने दूंगा। फिर मैंने उसके मर्डर की प्लानिंग की। शनिवार रात वह सब्जी लेने निकला। मैं भी बाजार पहुंच गया। जहां मैंने 75 रुपये की सब्जी खरीदी। फिर एक दुकान से 20 रुपए का चाकू खरीदा। वह मेरे अफेयर और शादी के बीच में पीयूष आ रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।’ यह कबूलनामा सन्नी यादव का है। शनिवार रात करीब 10 बजे सन्नी ने सब्जी लेने गए अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी सीने और चाकू पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया। सन्नी का 3 साल से पीयूष के घर आना जाना था
एसीपी सिहानीगेट उपासना पांडे ने बताया कि गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुननगर निवासी पीयूष उर्फ नितिन (22 साल) पुत्र कमल सिंह अपने परिवार का इकलौता था। परिवार में उसकी एक बड़ी एक बहन है। पीयूष बेरोजगार था। जबकि तुराबनगर निवासी सन्नी यादव टाइल्स लगाने का काम करता है। उसने पीयूष के घर टाइल्स लगाए थे। पिछले 3 साल से सन्नी यादव का पीयूष के घर आना जाना था। इसी दौरान उसका पीयूष की बड़ी बहन से अफेयर हो गया। 6 महीने पहले पीयूष ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तब पीयूष और सन्नी में मारपीट हुई। सन्नी ने पीयूष से कहा कि मैं तुम्हारी बहन से शादी करना चाहता हूं। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। सन्नी ने गर्लफ्रेंड की मां को दिए थे 2 लाख 30 हजार रुपए बताया कि सन्नी का पीयूष की मां संगीता और पिता कमल सिंह विरोध नहीं करते थे। वह अपनी मर्जी से आता और जाता था। मार्च 2024 में पीयूष की मां संगीता ने सन्नी यादव से 2 लाख 30 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसमें एक साल पहले एक लाख 30 हजार रुपए लौटा दिए। लेकिन बचे हुए एक लाख रुपए सन्नी लगातार मांग रहा था। पैसों को लेकर पीयूष और उसके परिवार ने सन्नी के साथ मारपीट भी की थी। जब पीयूष का परिवार सन्नी के खिलाफ हो गया तो उसने मर्डर की साजिश रची। पुलिस को आरोपी सन्नी ने बताया कि पीयूष शनिवार रात को सिहानीगेट गया था। मैंने उसे जाते हुए देख लिया था। मैं भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मैंने यहां सब्जी खरीदी। फिर चाकू खरीदकर जेब में रख लिया। पहले सीने में चाकू घोंपा, फिर पेट पर किए वार
फिर में पीयूष के पास पहुंचा। मैं उससे बात करने लगा। तभी पीयूष ने मुझसे कहा कि ये क्या लिए घूम रहा है। मैंने उससे कहा कि सब्जी है। इसी दौरान उसने मुझे बहन से दूर रहने की हिदायत दी। मैंने अपनी जेब से चाकू निकाला और पीयूष के सीने में घोंप दिया। पीयूष ने बचाव में मुझसे हाथापाई भी की। फिर मैंने उसके सीने से चाकू निकाला तो वह जमीन पर गिर पड़ा। फिर मैंने उसके पेट में दो-तीन बार चाकू से वार किए। पीयूष को मरा समझकर मैं वहां से भाग गया। फिर बाद में पता चला कि वह जिंदा है। उसका उपचार एक एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिर सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई। तब मुझे सुकून मिला। सन्नी ने कहा कि मुझे जेल जाने का कोई पछतावा भी नहीं है। ACP बोले- नोएडा भागने की फिराक में था आरोपी
एसीपी सिहानीगेट उपासना पांडे ने बताया कि सन्नी पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। बताया कि पीयूष की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी को ट्रेस कर रही थी। वह नोएडा भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे रविवार सुबह करीब 11 बजे सिहानीगेट बस अड्‌डे से अरेस्ट कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए- प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से लटककर जान दी:बिजनौर में लड़की फंदा टूटने से गिरी, जानवर हाथ खा गए बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों 6 दिन पहले घर से भाग गए थे। शनिवार देर रात दोनों के शव कृषि फार्म में मिले। लड़की का शव जमीन पर था, उसके हाथ गायब थे, जबकि लड़का फंदे से लटका हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…