सीतापुर में लव-मैरिज के 22 दिन बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों ने लव-मैरिज की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में जिस मंदिर में उन्होंने शादी की। वहीं, पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव एक फंदे से लटकते देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। दोनों शवों के पैर जमीन को छू रहे थे। गांव वालों ने पूछताछ में बताया कि जिस पेड़ पर दोनों के शव मिले हैं, उसके नीचे एक महामाई का मंदिर है। यहीं पर दोनों ने छिपकर शादी की थी। पता चलने पर घरवाले पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों सात फेरे ले चुके थे। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया और घरवालों ने दोनों को अपना लिया था। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने ने कहा- शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामला हरगांव थाना क्षेत्र के अनियापुर गांव का है। सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए खबर लगातार अपडेट की जा रही है…