लुटेरों का पीछा किया तो स्कूटी में मारी लात, मौत:लखनऊ चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, पिकअप के नीचे आया युवक

लखनऊ में एक चेन स्नैचर का पीछा कर रहे युवक की स्कूटी में लुटेरों ने लात मार दी। इससे युवक सड़क पर खड़े पिकअप में जा घुसा और उसकी मौत हो गई। घटना लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई। मृतक की पहचान अतुल कुमार जैन के रूप में हुई है। वह जिम जाने के लिए निकला था। चेन छीनने के बाद वह लुटेरों का स्कूटी से पीछा करने लगा था। 80 की स्पीड से स्कूटी चल रही थी। इस दौरान पीछे से आए चेन स्नैचर के साथियों ने स्कूटी में लात मार दी। स्कूटी स्लिप हुई तो वह गिरकर डाले के नीचे चले गए और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। बताया जा रहा है कि चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में संतुलन खो गया और अतुल सड़क पर घिसटते हुए डाले से टकरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 2 फुटेज देखिए… मां को नहीं भाई की मौत की खबर भाई आशीष का कहना है कि सुबह के वक्त अतुल पड़ोस में रहने वाली आंटी को जिम छोड़ने गया था। वहां से लौटने के दौरान चार नंबर चौराहे से पहले अपाचे ने टक्कर मार दी। इससे अतुल डाले के नीचे चला गया। उसे गंभीर चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भागा स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि अतुल चोर-चोर चिल्लाते हुए एक गाड़ी के पीछे भाग रहा था। तभी अपाचे सवार दो लड़कों ने स्कूटी में लात मार दी। अतुल एवी सर्विस नाम से कूरियर और टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। अतुल की शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी देर शाम तक मां को नहीं दी गई थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जो साक्ष्य सामने आएंगे। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ के नए मंडलायुक्त ने संभाली कुर्सी: बोले- शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर करेंगे, जनता की सुनवाई को प्राथमिकता मिलेगी लखनऊ मंडल के नए आयुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को कुर्सी संभाल ली। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा- शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर करेंगे। इसके साथ ही जनता की सुनवाई को प्राथमिकता मिलेगी। पंत अब तक प्रयागराज के मंडलायुक्त थे। लखनऊ की कमिश्नर रहीं रोशन जैकब को अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर