वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर M.Sc छात्रा के परिजनों ने लगाया जाम:300 वाहन जाम में फंसे, शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी मांगी; ढाबा मालिक-मैनेजर पर केस

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार की रात MSc की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक ढाबे पर खून से लथपथ कंबल में मिला। छात्रा सुबह घर से कॉलेज गई थी जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने ढ़ाबा संचालक और मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन 12 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज परिजनों ने शव लेकर हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है। वाराणसी प्रयागराज हाईवे के दोनों लेन बंद कर दी। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े हैं। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी है। जाम के बाद कई थानों का फोर्स रवाना किया गया है। वहीं एडीसीपी और एसीपी समेत अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं जाम से 300 से अधिक वाहनों की कतार लग गई है। वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर 300 वाहनों की लंबी कतार लगी
वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर 200 बड़े वाहन और 100 छोटे वाहन जाम में फंसे हैं। इसमें आफिस, नौकरी, काम और स्कूल जाने वाले लोग शामिल हैं। वाहन निकालने को लेकर चालकों से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई है।
कुछ वाहन चालकों ने सर्विस रोड से निकलने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सर्विस रोड पर को भी बंद कर दिया। हंगामा बढ़ने पर DCP गोमती आकाश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मगर परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक धरने से नहीं हटेंगे। जाम से 300 से अधिक वाहनों की कतार लग गई है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला कॉलेज के लिए निकली थी छात्रा
मिर्जामुराद के मेहंदीगंज में रहने वाले चंद्रशेखर की बेटी अल्का बिंद (22) MSc फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह घर से 4 किमी दूर खोचवा स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद डिग्री कॉलेज में जूलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी। बुधवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकली। घरवालों से बताया कि पेपर देने जाना है। लेकिन, शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिवार को चिंता हुई तो उसे फोन किया। लेकिन, मोबाइल संपर्क के बाहर बताता रहा। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कॉलेज पहुंच जानकारी ली, तो पता चला किया आज उसका कोई पेपर ही नहीं था। ढाबे पर कंबल में लिपटा मिला था शव
छात्रा के पिता ने इसकी जानकारी मिर्जामुराद पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि रूपापुर स्थित वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे ढाबे पर एक युवती कमरे में मृत पड़ी है। ढाबे का कर्मचारी जब कमरे की सफाई करने पहुंचा तो उसने शव देखा था। ढाबा कॉलेज से महज 500 मीटर दूरी पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अल्का शव खून से लथपथ था। युवती की गले पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। छानबीन में मौके से सब्जी काटने वाला एक बड़ा चाकू, नेक बैंड, स्टॉल, बैग और लड़की का मोबाइल बरामद हुआ है। भाई अंजनी बिंद ने बताया कि दोपहर में घर नहीं आने पर हमको टेंशन होने लगी, तो पुलिस को जानकारी दी। भाई बोला- बहन का फोन बंद था
अल्का दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। भाई अंजनी बिंद ने बताया-मेरी बहन सुबह 8 बजे ऑटो से कॉलेज के लिए निकली थी। दोपहर में 2 बजे तक आ जाती थी। नहीं आने पर हमने उसको कॉल की। लेकिन, फोन नहीं उठा रहा था। हमने पुलिस को जानकारी दी। बाद में पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। अल्का बिंद की फोटो, जिसकी लाश ढाबे के अंदर कमरे में मिली। ADCP वैभव बांगर ने बताया- हमें सूचना मिली कि ढाबे के अंदर कमरे में लड़की की लाश मिली। शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। हालांकि हत्या हुई है या सुसाइड किया ये पोस्टमार्टम् रिपोर्ट में आएगा। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है और उनकी तहरीर पर ढाबा संचालक और मैनेजर समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा सुबह घर से निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद था। हम CCTV और छात्रा के करीबियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- वाराणसी में ढाबे पर M.Sc छात्रा की गला रेतकर हत्या:कंबल में लिपटी लाश मिली, कमरे में साथ रहा युवक भाग निकला वाराणसी में MSc में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर शाम उसका शव एक ढाबे पर कंबल में लिपटा मिला। छात्रा सुबह घर से कॉलेज गई थी। लेकिन छुट्‌टी होने पर घर नहीं लौटी, तो परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे। शाम को ढाबे पर लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस परिजनों को लेकर पहुंची, जहां उन्होंने शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि ढाबा संचालक और छात्रा के दोस्तों ने मिलकर हत्या की है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर