वाराणसी में गंगा उफनाई, मणिकर्णिका घाट आधा डूबा:44 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 9 की मौत

यूपी मानसून मेहरबान है। आज यानी शनिवार को 44 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 13 जिलों में भारी बारिश जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। पिछले 4 दिन में 136.2 मिमी बारिश हुई है। जो औसत बारिश से 18% अधिक है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गंगा, सरयू, यमुना समेत अधिकांश नदियां उफान पर हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से अधिक डूब गया। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर माना जाता है, जो 9 डिग्री पर झुका हुआ है। पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। काशी में गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश व कहीं भारी बारिश हो रही है। 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। 4 तस्वीरें देखिए- अब अगले 4 दिन का मौसम जानिए बारिश का पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए।