वाराणसी में छठ के महापर्व पर गंगा घाट पर लाखों व्रती महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करती नजर आईं। अस्सी घाट से राज घाट तक हर तरफ महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस अनूठी छटा को देखने विदेशी भी पहुंचे। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। छठी मैया से संतान की सलामती के साथ घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गाए। दैनिक भास्कर ने 1000 फीट की ऊंचाई से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीर कैद की। देखिए छठ महापर्व ड्रोन वीडियो देखिए…