वाराणसी में जोरदार बारिश, 19 जिलों आंधी का अलर्ट:18 जिलों में बारिश, 24 जून तक यूपी पहुंचेगा मानसून

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात वाराणसी बिजली गरजने के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे पहले मऊ, लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान (42.2°C) रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यूपी में कब आएगा मानसून, फिलहाल कहां तक पहुंचा? जानिए
मानसून की केरलम में 4 जून को एंट्री हुई। इसके साथ ही इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मानसूनी हवाएं कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है। इसके साथ ही मानसून के गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के के भी हालात नजर आ रहे हैं। मानसून 24 जून के आसपास यूपी में प्रवेश कर सकता है। बता दें कि मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। तेज हवा चलेगी
चंदौली, प्रयागराज, संत रवि दास नगर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर इन जिलों में बारिश संग 60-70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…