पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ को जेल भिजवाने वाली ADM ऋतु पूनिया को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई शासन स्तर से की गई। ऋतु पूनिया को लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनकी जगह प्रसून द्विवेदी को जिले का अपर जिलाधिकारी या ADM वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। प्रसून द्विवेदी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (OSD) थे। प्रिंस गौड़ को जेल भेजे जाने पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। अब विस्तार से पढ़िए… दरअसल, विहिप के संगठन मंत्री और प्रचारक प्रिंस गौड़ ने बीते दिनों शहर की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में बनाई जा रही मजार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप है कि ADM ऋतु पूनिया कॉलोनाइजर को संरक्षण दे रही थीं। संगठन मंत्री ने बरेली मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए ADM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रिंस गौड़ ने आरोप लगाया था कि ADM के पति एक बड़े ठेकेदार हैं। वह अपने पति को ठेके दिलवाती हैं। शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी
प्रिंस गौड़ की शिकायत पर कमिश्नर ने ADM से जवाब मांगा, लेकिन वह नाराज हो गईं। उन्होंने विहिप नेता के खिलाफ रंगदारी और सरकारी कार्य में बाधा जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार शाम यानी 8 नंवबर को जैसे ही विहिप नेता को जेल भेजा गया, जिलेभर के हिंदू संगठनों में गुस्सा फैल गया। जेल में तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
जेल में बंद विहिप नेता प्रिंस गौड़ की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों ने ADM की कार्रवाई को द्वेषपूर्ण और गलत बताया। आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई हिंदू नेता को नीचा दिखाने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से की गई है। मंगलवार यानी 11 नंवबर को विहिप संगठन मंत्री प्रिंस को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य के अभाव में कई गंभीर धाराएं हटा दी गईं। जिसके बाद कोर्ट ने राहत दी। जेल से बाहर आने पर विहिप नेता प्रिंस ने कहा था- मैंने मां भारती की सेवा करने का जो प्रण लिया था, वह शायद गलत था। निस्वार्थ सेवा का मुझे यह परिणाम भुगतना पड़ा, मैंने जो आमजनों की सेवा का संकल्प लिया, उनके हित में शिकायत की। उसके लिए मुझे जेल जाना पड़ा। अधिकारियों की जो मंशा थी, वह पूरी हो गई। ADM ने कहा था- धन उगाही करने के लिए प्रिंस गौड़ ने दबाव बनाया
हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर एडीएम ऋतु पूनिया ने सफाई दी थी। कहा था कि प्रिंस गौड़ शाहजहांपुर में विहिप पदाधिकारी हैं। मुझ पर झूठे आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त बरेली को शिकायत पत्र दिया था। प्रिंस गौड़ ने आरोप लगाया गया कि मैंने स्टांप शुल्क में अनुचित जुर्माना लगाया और एक कॉलोनी की धारा 80 की प्रक्रिया में गड़बड़ी की। जबकि यह अधिकार एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के अधीन आता है। पूनिया ने कहा कि प्रिंस गौड़ पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर धन उगाही करने की कोशिश की। फर्जी शिकायतों के माध्यम से मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपी के गिरोह द्वारा हमले की आशंका है।
————————————– ये भी पढ़ें…. हिंदुत्व की पिच पर तेजी से दौड़ रहे राजा भैया:बाबा बागेश्वर की सनातन यात्रा में उतरे, कितना चमकेगा सियासी ग्राफ? कभी क्षत्रिय एकता के ध्वजवाहक, तो कभी बाहुबली की इमेज। बात कर रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की। राजा भैया अब हिंदुत्व की नई पिच पर अपनी सियासत को नया रंग देने में जुटे हैं। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…