वृंदावन में भीषण बाढ़, बांके बिहारी मंदिर तक पहुंची यमुना:15 साल बाद ऐसे हालात, प्रयागराज में फिर घरों में घुसा पानी; वाराणसी में गंगा उफनाई

यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मथुरा और शाहजहांपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। यानी 500 मीटर बाढ़ का पानी पहुंच गया। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया 15 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। 2010 में बाढ़ का पानी मंदिर के 100 मीटर दूर तक पहुंचा था। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तो कुछ जगहों पर गर्दन तक पानी भरा है। आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई। यह मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.4 मिमी से 73% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक 644.9 मिमी बारिश हुई है। यह औसत अनुमान 641.4 मिमी से 1% ज्यादा है। तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए अब तक 1% ज्यादा बारिश हुई
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…