जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर 26 अगस्त को लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने अभी मृतकों की सूची नहीं दी है। अभी तक 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है। जबकि 3 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मरने वालों में बागपत की रहने वाली 24 साल की चांदनी, उनकी बहन नीरा और मुजफ्फरनगर के रहने वाले क्रिकेटर कार्तिक कश्यप (21) शामिल हैं। इनके अलावा आगरा के रहने वाले एक परिवार के 3 लोगों की भी मौत हुई है। बरेली की नीरा, मुजफ्फरनगर के अनंत (6) और दीपेश पुत्र अजय कुमार की भी जान गई है। मृतकों में एक अंजलि नाम की युवती का नाम भी सामने आया है। लेकिन वह कहां की रहने वाली हैं, यह पता नहीं चल पाया है। चांदनी के पति मयंक की हालत गंभीर है। चांदनी और मयंक की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद वो पहली बार वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वहीं, क्रिकेटर कार्तिक कश्यप के माता-पिता, बहन और मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हैं। आगरा के रकाबगंज के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले अर्जुन सिंह (55) का परिवार वैष्णो देवी गया था। लैंडस्लाइड में सुनीता (50), 11 महीने की सेजल और 11 साल की भावना की मौत हो गई है। वहीं, अर्जुन सिंह लापता हैं। दीपक और उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों के शवों को जम्मू से आगरा के लिए एम्बुलेंस से भेजा गया है। देखिए मृतकों की लिस्ट 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 7 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इन लोगों का विवरण अभी तक नहीं मिल पाया है। घायलों में संगीता, उमंग, कमलेश, वैष्णवी, पूर्वी, गोरन (लखनऊ) और मयंक (लखनऊ) शामिल हैं। पहले चांदनी-नीरा की बात… चांदनी और नीरा गाजियाबाद की रहने वाली थीं। चांदनी की शादी बागपत के खेकड़ा में रहने वाले मयंक से हुई थी। चांदनी की बड़ी बहन नीरा की शादी मेरठ के ज्वेलर अमित गोयल से हुई थी। मयंक के चाचा अनिल गोयल ने बताया- उसकी 26 अप्रैल को शादी हुई थी। वह, अपनी पत्नी चांदनी, साली नीरा और साढ़ू अमित गोयल के साथ 25 अगस्त को ट्रेन से जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार दोपहर 1 बजे मयंक का फोन आया। उसने कहा कि हम लोग दर्शन कर चुके हैं। ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे हैं। अनिल गोयल ने बताया- 4 बजे फिर से मयंक के मोबाइल से फोन आया, लेकिन आवाज उसकी नहीं थी। फोन करने वाले ने कहा कि हम अस्पताल से बोल रहे हैं। मयंक और उनकी पत्नी हादसे में घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मैंने मयंक के साढ़ू अमित से मोबाइल पर बात की। उन्होंने बताया कि हम लोग यात्रा मार्ग पर लौट रहे थे। तभी पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमें चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। मैं, मेरी पत्नी और मयंक अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चांदनी का शव लेने के लिए घरवाले जम्मू-कश्मीर रवाना हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर के क्रिकेटर कार्तिक की मौत, मां-पिता और बहन घायल मुजफ्फरनगर के मिंटू कश्यप अपनी पत्नी बबली, बेटी उमंग, बेटे कार्तिक और साले की बेटी वैष्णवी के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। हादसे में कार्तिक की मौत हो गई, बाकी 4 लोग घायल हैं। मिंटू कुमार के साले दीपक बताते हैं- 24 अगस्त को वैष्णो देवी के लिए निकले थे। 26 अगस्त को दर्शन करके वापस आ रहे थे। गंगा अर्धकुमारी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया। हमारा भांजा कार्तिक ज्यादा क्रिटिकल था। शाम को मेरी भांजी गुड़िया ने फोन कर बताया कि कार्तिक की मौत हो चुकी है। कार्तिक बहुत होनहार क्रिकेटर था। वह देहरादून में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था। दीपक का कहना है कि कार्तिक का सपना देश के लिए खेलने का था। हर साल छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने जाता था। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कार्तिक का शव और घायल परिजनों को सुरक्षित लाने के लिए प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जा रही है। हमारी सीएम योगी से मांग है कि हेलिकॉप्टर से कार्तिक का शव और घायलों को मुजफ्फरनगर लाया जाया जाए। हादसे की जानकारी मिलते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 26 अगस्त को हुआ था हादसा
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ था। यह हादसा अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। इसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब मैप से समझिए हादसा कहां हुआ ————————- ये खबर भी पढ़ें… बेटे को जहर देकर पति-पत्नी ने फांसी लगाई, शाहजहांपुर में करोड़पति कारोबारी का पूरा परिवार खत्म, 35 पेज का सुसाइड नोट लिखा शाहजहांपुर में करोड़पति कारोबारी ने पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ सुसाइड कर लिया। पहले बेटे को चूहे मारने की दवा खिलाकर मारा, फिर पति-पत्नी फंदे से लटक गए। बताया जा रहा कि व्यापार में घाटा होने से कारोबारी परेशान था। बुधवार सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की के झांककर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके दिखे। पढ़ें पूरी खबर