मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल मैच के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह बीए का छात्र था। आरोपियों ने छात्र को बहाने से घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया। घात लगाकर आरोपियों ने हमला कर दिया। परिजन गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात से गांव में तनाव है। SSP ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मेघाखेड़ी निवासी पारस (19) बीए का छात्र था। उसके पिता मनोज किसान हैं। परिवार में मां के अलावा एक छोटा भाई है। गुरुवार शाम को पारस गांव के युवकों के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे मैच में हुए फाउल को लेकर उसका हर्षित (20 साल) से विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई झड़प को उस समय अन्य युवकों ने शांत करा दिया था। इसके बाद पारस अपने घर लौट आया। आवाज घर से देकर बाहर बुलाया
इस घटना के करीब एक घंटे बाद आरोपी हर्षित अपने दो साथियों के साथ पारस के घर पहुंचा और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही पारस बाहर आया, उस पर चाकू से कई वार किए। पेट में कई चाकू लगने से पारस लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन उसे तुरंत भोपा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से पूछताछ की। हमलावरों के घरों पर दबिश दी। हालांकि, हर्षित और उसके साथी फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सूचना पर एसएसपी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों से बात की। क्राइम स्पॉट का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने बताया– एक युवक का वॉलीबॉल मैच के दौरान विवाद हुआ था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। ————————————- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए खुद पर गोली चलवाई: प्रतापगढ़ में फिजियोथेरेपिस्ट बोला-शादी का दबाव बना रही थी, उसे फंसाना चाहता था प्रतापगढ़ में फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक ने गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए झूठी लूट की साजिश रची। उसने खुद पर फायरिंग करवाई। पुलिस को बताया कि बदमाश पिस्टल दिखाकर कैश, अंगूठी-चेन छीनकर ले गए। मामला 26 अक्टूबर का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को मामले का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर