शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिगों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया था। गुरुवार को रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी गई। अब यह रिपोर्ट शुक्रवार को कोर्ट में पेश की जाएगी। इधर, पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया है। उसने आज तक को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि हम अध्ययन के लिए गए थे, तभी से हमारा शोषण किया है। हमारे साथ और भी बच्चे हैं, उनका वो लगातार शोषण किया। कौन शोषण किया? इस पर पीड़ित ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकानंद। क्या आप माघ मेले की आप कर रहे हैं। इस पर उसने कहा- जी, वहां पर भी उन्होंने मेरे शोषण किया। माघ मेले में मेरे साथ 16 जनवरी को शोषण किया। शंकराचार्य के शिष्य प्रकाश और अरविंद बाहर से बच्चों को बाहर से लाते हैं। इसके बाद बच्चों के साथ यौन शोषण किया जाता है। इधर, शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर बुधवार देर रात धमकी भरा मैसेज आया। लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। फिलहाल, प्रयागराज पुलिस चार दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। पुलिस शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण माना जा रहा है कि पुलिस पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही उनसे पूछताछ करेगी। जानिए पूरा मामला… अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…