शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर आया मैसेज, लिखा- बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी बम से उड़ा देंगे

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। त्रिपाठी के मोबाइल पर बुधवार देर रात ढाई बजे धमकी भरा मैसेज आया। लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हे भी। शंकराचार्य के ऊपर लगे पॉक्सो एक्ट के मामले को श्रीनाथ त्रिपाठी ही देख रहे हैं। श्रीनाथ त्रिपाठी ने SMS का स्क्रीन शॉट खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मैसेज भेजने वाले की पहचान की जा रही है। पिछले 14 दिनों में यह चौथा मौका है, जब वाराणसी कचहरी को उड़ाने की धमकी मिली है। इस बीच प्रयागराज पुलिस पिछले 4 दिन से वाराणसी में डेरा डाले है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, लेकिन अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। माना जा रहा है कि पुलिस पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी। इससे पहले बुधवार को शंकराचार्य पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने कहा था- अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया। सारे सबूत हमारे पास हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया था कि जब बच्चा हमारे पास आया ही नहीं, तो यह सब कैसे हो सकता है। जानिए पूरा मामला… अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…