जगह- गोरखपुर का दाउदनगर इलाका। तारीख- 1 नवंबर की आधी रात। दो चोर कटर मशीन लेकर एक रिटायर्ड प्रिंसिपल सरोज श्रीवास्तव के घर में घुसे। चोरों को पता था कि सरोज श्रीवास्तव अपने बेटे के पास बेंगलुरु गई हैं। चोरों ने घर की सभी अलमारियों को काटकर करीब 30 लाख का सोने के जेवर और 2 लाख रुपए कैश समेट लिया। इसके बाद घर में पलंग पर बैठ गए और शराब पार्टी की, जुआ खेला। इसके बाद पूरा माल लेकर भाग गए। प्रोफेसर सरोज श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर, चोरों के भागने का वीडियो इलाके में लगे CCTV में कैद हो गया। पुलिस ने दोनों चोरों को पहचान कर गुरुवार को रामगढ़ताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। चोरों की पहचान रामगढ़ताल के भरवलिया बुजुर्ग में रहने वाले मोनू गौड़ उर्फ बाबा नायक और चौरीचौरा के हसन खान के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मोनू गौड़ की मां रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रो. सरोज श्रीवास्तव के यहां 20 साल से काम करती थी। मोनू गौड़ पर गैंगस्टर समेत 6 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे चोर हसन खान पर छेड़खानी और चोरी समेत अन्य मामलों में 4 मुकदमे दर्ज हैं। अब पढ़िए पूरा मामला… गुरुवार को दोनों चोरों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया गया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- रिटायर्ड प्रोफेसर सरोज श्रीवास्तव का बेटा बेंगलुरु में काम करता है। वह 31 अक्टूबर को दाउदपुर स्थित अपने घर पर ताला लगाकर बेटे के पास गई थीं। घर के पास रहने वाले केयर टेकर ने 2 नवंबर को घर अस्त-व्यस्त देखकर सरोज काे खबर दी। इसके बाद सरोज ने बेंगलुरु से ही पुलिस को इस बारे में बताया। साथ ही अगले ही दिन वह खुद भी फ्लाइट से गोरखपुर आ गईं। उन्होंने घर की छानबीन कर बताया कि सारे जेवर और कैश गायब है। कैंट पुलिस ने सरोज श्रीवास्तव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उनके घर के आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। एक सीसीटीवी में 1 नवंबर की रात 2 संदिग्ध युवक सामान लेकर जाते दिखाई दिए। घर से ही बरामद हो गया चोरी का सामान सीसीटीवी से चेहरे पहचान कर पुलिस ने छापा मारकर मोनू गौड़ को रामगढ़ताल एरिया से गिरफ्तार किया। इसके बाद मोनू की मदद से दूसरे चोर हसन को भी पकड़ लिया। दोनों के घरों से चोरी का सामान और कैश भी बरामद हो गया। पुलिस ने चोरी के करीब 30 लाख रुपए के सोने के हार और 1.98 लाख रुपए कैश बरामद किया। बाकी पैसा दोनों आरोपियों ने जुआ खेलने में लगा दिया था। मोनू ने बताया- हम लोग रेकी करके बंद मकान में चोरी करते हैं। मेरी मां प्रोफेसर के घर पर काम करती हैं। इन दिनों वह काम पर नहीं जा रही थीं। पता चला कि प्रोफेसर का परिवार बाहर गया है। घर में 4 घंटे रुके, शराब पी और जुआ भी खेला
मोनू ने बताया- प्रोफेसर के घर पर मैं कई बार गया हूं। घर का हर कोना जानता हूं। इसलिए हसन के साथ पूरी तैयारी से घर में घुसा। साथ में कटर मशीन भी लेकर गया था। घर की अलमारियों काे कटर मशीन से काटकर अंदर से सोने की ज्वेलरी निकाल ली। हम दोनों ने करीब 4 घंटे तक घर में रहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मुझे पता था कि परिवार बेंगलुरु गया है। ऐसे में कोई आने वाला नहीं है। इसलिए वहीं बैठकर शराब पी और जुआ भी खेला। प्रोफेसर ने पुलिस को दिया धन्यवाद डॉ. सरोज राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल पद रिटायर हुई हैं। उनके पति डॉक्टर थे, जिनकी काफी पहले मौत हो चुकी है। उनका बेटा बेंगलुरु में रहता है। गोरखपुर के घर में प्रोफेसर अकेली रहती हैं। घटना का पर्दाफाश होने पर प्रोफेसर सरोज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं। उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का धन्यवाद दिया। इस घटना का 4 दिन में ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। —————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान के मां-बाप का बिजनेस तबाह, भाई की नौकरी गई, अब मेरठ छोड़ेंगे मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। पढे़ं पूरी खबर….