शादी के 5 दिन बाद दूल्हे ने किया सुसाइड:महोबा में खेत पर जाकर जहर खाया, झांसी में दम तोड़ा, दुल्हन के चाचा बोले- झगड़ा हुआ

शादी के बाद दुल्हन बहुत खुश थी…मगर 5 दिन बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद विदाई होकर वह ससुराल पहुंची और हाथै लगाने की रस्म इंतजार हो रहा था। तभी खबर पहुंची की दूल्हे ने जहर खा गया। परिजन दूल्हे को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आज दूल्हे ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला महोबा के ननौरा गांव का है। दूल्हे के घरवालों का कहना है कि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, दुल्हन के चाचा का कहना है कि दूल्हा का अपने घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल झांसी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। महोबा के युवक की झांसी हुई थी शादी
मृतक दूल्हे के नाम राजू पटेल (29) पुत्र समीर पटेल था। वह महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव का रहने वाला था। समीर के जीजा भगवती प्रसाद ने बताया कि राजू खेती किसानी करता था। 8 जून को उसकी शादी झांसी के पूछी गांव की रहने वाली साक्षी के साथ हुई थी। 9 जून को विदा होकर दुल्हन अपनी ससुराल ननौरा पहुंची। घर में खुशियों का माहौल था, गाने बजाने हो रहा था। सब खुश थे। शुक्रवार शाम को हाथै लगाने की रस्म होनी थी। दूल्हे को देखने खेत पर गए तो वह कुएं किनारे लेटा था। पूछने पर कुछ नहीं बताया। कसम दिलाई तो बोला कि जहर खा लिया। तब उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आज राजू की मौत हो गई। सुसाइड के कारण का पता नहीं
जीजा ने बताया-जब राजू से जहर खाने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बोला। झांसी लाते वक्त भी पूछा, मगर उसने कुछ नहीं बताया। ऐसा नहीं है कि वो शादी से खुश नहीं था। वह शादी से बहुत खुश था। वहीं, दुल्हन के चाचा देवेंद्र ने बताया कि हमने भतीजी की शादी धूमधाम से की थी। घर पर दूल्हे का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहर खाकर जान दे दी। झांसी पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। घटना महोबा की है, आगे की जांच महोबा पुलिस करेगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए- चंद्रशेखर कहते छोड़कर गई तो सुसाइड कर लूंगा, रोते-रोते आंखें सूज जाती; रोहिणी-सांसद की लवस्टोरी ‘चंद्रशेखर से मेरी पहली मुलाकात 25 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली में हुई। मैं स्विटजरलैंड से दिल्ली आई थी। दिल्ली में करीब दो-तीन दिन हम लोग साथ रहे। उसके बाद चंद्रशेखर मुझे छोड़ने इंदौर तक गए। फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। हम रिलेशनशिप में आ गए। मेरे पास हर चीज का प्रूफ है, कोर्ट मांगेगा तो हर सबूत दूंगी।’ ये दावा है रोहिणी घावरी का… पढ़ें पूरी खबर