शामली में गुरुवार रात एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस और SOG ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बदमाश का नाम फैसल था। वह कुख्यात संजीव जीवा गैंग का शूटर था। यह मुठभेड़ भोगीमजरा के जंगल में हुई। झिंझाना थाने की पुलिस और SOG टीम को फैसल के आने की सूचना मिली थी। बताया गया था कि कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फैसल गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने जंगल में कॉम्बिंग शुरू की है। पुलिस ने मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बदमाश की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण करने के साथ घायल सिपाही का हालचाल लिया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कौन था संजीव जीवा? जगह: UP की राजधानी लखनऊ
तारीख: 7 जून, 2023
लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पेशी थी। 48 साल के जीवा को कोर्ट रूम में पुलिस की मौजूदगी में 6 गोलियां मारी गईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली मारने वाला नौजवान वकील की ड्रेस में था। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वकीलों ने पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर… 6 दिन पहले शामली में मोहम्मद नफीस हुआ था एनकाउंटर शामली में 18 अक्टूबर को एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। नफीस का एनकाउंटर भाभीसा गांव में हुआ। वो साली की शादी के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक, नफीस कांधला गांव के मुहल्ला खैल का रहने वाला था। पिता का नाम मोहम्मद मूदा है। नफीस पर हत्या, लूट, डकैती के 34 मुकदमे दर्ज थे। 3 साल से फरार चल रहा था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय सभी वांटेड बदमाशों की लिस्ट तैयार की गई है। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें… परिवार का दावा- दो दिन पहले साली की शादी में आया था
नफीस (50) कांधला के खेल मोहल्ले का रहने वाला था। उसके एनकाउंटर की सूचना के बाद घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। छोटा भाई नदीम घर में तख्त पर लेटा हुआ था। दैनिक भास्कर को नदीम ने बताया कि नफीस तीन साल से कलकत्ता में था। 22 अक्टूबर को नफीस की साली की शादी थी। शादी के लिए वह दो दिन पहले 16 अक्टूबर को शामली आया था। शुक्रवार की सुबह घर पर बिना बताए निकला था। नदीम ने बताया कि शनिवार, 18 अक्टूबर की सुबह हमें उसके एनकाउंटर की जानकारी मिली। नफीस ने की थी दो शादियां, कोलकाता में फेरी का काम करता था
नदीम ने बताया कि नफीस ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी रुकसाना की 6 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने कोलकाता की रहने वाली शमा से शादी की। शादी के बाद नफीस अपनी दूसरी पत्नी शमा के साथ कोलकाता में ही रहने लगा था। वह कभी कभी शामली आता था। वह कोलकाता और कर्नाटक में कपड़ों की फेरी का काम करता था। नफीस में कहा- मेरे भाई ने काफी समय से बुरा काम छोड़ दिया था। मगर पुलिस ने पुराने मामलों में वांछित दिखाकर मुठभेड़ में मार गिराया। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। —————————– ये भी पढ़ें… बहू बोली- मौलाना तौकीर रजा माफिया, उसकी बीवी पाकिस्तानी:बरेली बवाल के बाद मुझे धमकियां मिल रहीं, पीछा करते हैं लोग बरेली में बवाल के बाद से मौलाना तौकीर रजा के खानदान की बहू निदा खान को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। निदा खान ने कहा, मुझे लगातार फोन कॉल्स और सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग बिना नंबर दिखाए कॉल कर खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मौलाना तौकीर माफिया है। उसकी एक पाकिस्तानी बीवी है। ये तालिबानी जैसे लोग हैं। इनके साथ के लोग ही दंगों में शामिल थे। अब घर से बाहर निकलने पर मेरा पीछा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…