शाहजहांपुर में कारोबारी ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया। पहले अपने 4 साल के बेटे को जहर दिया। इसके बाद पति-पत्नी फंदे से लटक गए। बताया जा रहा है कि व्यापार में घाटा होने से कारोबारी परेशान था। बुधवार सुबह सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की के झांककर देखा तो कमरों में दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। 4 साल का बेटा बेड पर अचेत हालत में पड़ा था। जबकि घर के अलग-अलग कमरे में पति और पत्नी का शव फंदे से लटके हुए थे। परिवार सभी को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर (35), पत्नी का नाम शिवांगी (30) है। जबकि 4 साल के बच्चे का नाम फतेह है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एंकलेव कॉलोनी की है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को पॉइजन दिया गया। पुलिस ने पति पत्नी ने पहले बच्चे को चूहे मार दवा दी। उसके बाद दोनों ने अलग-अलग कमरो में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी की लाश बेडरूम में रस्सी के सहारे लटकी मिली जबकि पति ने ड्राइंग रूम में रस्सी के सहारे फंदा लगाया है। पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। ये खबर अपडेट हो रही है…