शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल हो गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने थाना घेर लिया। अल्लाह हू अकबर जैसे धार्मिक नारे लगाए और हंगामा करने लगे। भीड़ ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बावजूद इसके लोग शांत नहीं हुए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, पर लोग नहीं माने। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी जमीन पर पटकते हुए लोगों को खदेड़ा। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। उनकी चप्पलें सड़क पर छूट गईं। बमुश्किल पुलिस ने हालात को काबू में किया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। तनाव को देखते 7 थानों की फोर्स और क्यूआरटी के साथ डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च किया। घटनाक्रम से जुड़े 4 फोटो देखें… केके दीक्षित नाम के आरोपी ने पोस्ट की आपत्तिजनक टिप्पणी
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। ईदगाह कमेटी के सदस्य कासिम रजा ने बताया- आज शाम साढ़े छह बजे केके दीक्षित नाम के व्यक्ति ने पैगंबर साहब और कुरान को लेकर अभद्र टिप्पणी की। आरोपी बहादुरन का रहने वाला है। सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी ने बहुत गालियां दी थीं। इसके बाद हमने कप्तान को पूरा मामला बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। मेरी प्रशासन से मांग कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। असमाजिक तत्वों ने बिगाड़ा माहौल
कासिम रजा ने कहा, आरोपी की हरकत पर लोगों में गुस्सा था। इसी कारण भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। भीड़ में कुछ असमाजिक तत्व भी होते हैं। जिन्होंने भीड़ में घुसकर माहौल खराब किया। अनर्गल नारेबाजी की। जबकि पुलिस अपना काम कर रही थी। मैं लोगों से शांति की अपील कर रहा हूं। जितना गुस्सा लोगों में है, उतना ही मुझमें है, लेकिन हम कानून हाथ में नहीं लेते हैं। पुलिस ने हालात को संभाला है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला आया था। तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांत बनाए रखें। पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोग ऐसे माहौल में फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पत्थरबाजी की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोग अभी भी रोड पर बैठे हैं, उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ——————— ये भी पढ़ें… प्रेमिका के घर दुपट्टे से लटका मिला प्रेमी:मां बोली- लड़की ने खुद कॉल करके बुलाया, कासगंज में मारकर टांग दिया कासगंज में प्रेमी का शव प्रेमिका के घर दुपट्टे से लटकता मिला। लड़की के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। लड़के की मां ने लड़की के घर वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। लड़के-लड़की के घर के बीच की दूरी 200 मीटर है। पढ़ें पूरी खबर…