संभल की यू-ट्यूबर बहनें महक और परी का हाईवे पर हंगामा करते वीडियो सामने आया है। दोनों बहनें बीच सड़क एक ऑटो ड्राइवर से भिड़ गईं। फिर तीनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। 54 सेकेंड का ये वीडियो मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर मझोला थाना एरिया का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद महक पारी ने चालक पर हाथ उठा दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। SP सिटी बोले- छानबीन की जा रही
SP सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि वीडियो दिल्ली रोड पर मझोला एरिया का है। घटना चौधरी चरण सिंह चौक के पास की बताई जा रही है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ये कोई वास्तविक घटना है या फिर दोनों बहनों का पूर्व की तरह काेई पब्लिसिटी स्टंट है। छानबीन होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। 2 तस्वीरें देखिए… क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिख रहा है कि दो युवतियां किसी बात पर ऑटो ड्राइवर से उलझ रही हैं। उन दोनों में से एक युवती पहले ड्राइवर को धक्का देती है। इस पर ड्राइवर सामने खड़े एक युवक से अपनी बात कह रहा होता है, तब तक दोनों बहनें उसके पीछे से आती हैं और उस पर हाथ छोड़ देती हैं। इस पर ड्राइवर विरोध करते हुए गाली देता है। तब तक दोनों बहनें ड्राइवर को खींचते हुए सड़क के किनारे ले जाती हैं और उससे गुत्थम गुत्था हो जाती हैं। उसके बाद हाथ-पैर से मारती दिख रही हैं। इस दौरान सड़क पर गाड़ियां कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। लोग दोनों युवतियों के बारे में बातें करते हुए दिख रहे हैं। थोड़ी देर के लिए जाम भी दिख रहा है। अब जानिए कौन हैं महक और परी
संभल जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर पर एक गांव है शाहबाजपुर कलां। यहां के रहने वाले सरफराज और नईमा की बेटियां हैं मेहरुल निशा उर्फ परी और महक। यह दोनों बहनें सोशल मीडिया पर महक–परी 143 के नाम से अकाउंट चलाती हैं। दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। इनका मकसद इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाना है। इनके वीडियो में अक्सर आपत्तिजनक कंटेंट होता है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार मुकदमा हुआ है। जुलाई में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में जमानत मिलने पर जेल से बाहर आई थीं। जेल से बाहर आने के बाद भी इनसे जुड़ा कई विवाद सामने आ चुका है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- बाराबंकी में ज्वेलर्स का पूरा परिवार खत्म:पति-पत्नी और दो बेटों की जान गई, ट्रक की टक्कर से कार सवार सभी 8 की मौत बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…