संभल में बहन की शादी के बाद भाई का सुसाइड:विदाई के बाद मां से चाबी लेकर घर आया, सुपुर्दे खाक की तैयारी के दौरान पहुंची पुलिस

संभल में बहन की शादी के बाद 16 साल के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन को विदा करने के बाद वह मैरिज हॉल से अकेले घर आया। यहां उसने कमरा बंदकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार वालों ने घटना को करीब 4 घंटे तक छिपाए रखा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंची, तो शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना रायसत्ती क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मोहल्ला जगत निवासी मुकीम खान उर्फ चांद के बेटी शाजिया का रविवार को निकाह था। बैंक्विट हॉल से बहन की विदाई के बाद उनका बेटा हमजा 4 बजे मां शकीला से घर की चाबी लेकर घर आया था। कुछ लोगों ने पंजू सराय पुलिस चौकी पर किशोर के आत्महत्या की सूचना दी थी। इसके बाद थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता मुकीम खान उर्फ चांद ने बताया- घर में बेटी शाजिया की शादी थी। शादी का कार्यक्रम मंडप में चल रहा था। हमजा भी वहीं काम कर रहा था। अचानक वह वहां से कब चला गया, उन्हें पता नहीं चला। उन्हें लगा कि वह कहीं आसपास होगा। बाद में मोहल्ले वालों से सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली है। जब वे घर पहुंचे, तो हमजा पलंग पर पड़ा था। मोहल्ले के लोगों ने उसे फांसी के फंदे से उतारा था।
हमजा 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी सबसे बड़ी बहन तशकीला की शादी 3 साल पहले गांव सलारपुर निवासी हसन से हुई थी। आज उसकी दूसरी बहन शाजिया का निकाह था। हमजा से छोटे दो भाई-बहन सीनम (10 वर्षीय) और इब्राहिम (7 वर्षीय) हैं। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया- किशोर के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कारण पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। —————– ये भी पढ़ें… अयोध्या गैंगरेप-लड़की के पहले बयान में मोईद का नाम नहीं:जिसका नाम बताया, उसकी जांच नहीं हुई; अभी जेल में रहेगा सपा नेता अयोध्या का भदरसा गैंगरेप केस। डेढ़ साल पहले यह मामला पूरे यूपी की सुर्खियों में था। 72 साल के सपा नेता मोईद खान और उनके 20 साल के नौकर राजू खान पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप था। दोनों गिरफ्तार हुए, जेल भेजे गए। मोईद और उनके रिश्तेदार से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई। अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट ने मोईद खान को बाइज्जत बरी कर दिया। राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…