संभल में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरिशा और दो लड़कों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि अरिशा ने एक युवक को प्यार में फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी। 55 हजार रुपए की डिमांड की। कहा- रुपए नहीं दिए तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगी। अरिशा ने रुपए न देने पर छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। डरकर युवक ने अरिशा को रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलिसला जारी रहा। तंग आकर युवक ने संभल कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने शनिवार रात 2:55 बजे FIR दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहरुख (22) फास्ट फूड सेंटर चलाता है। शाहरुख ने बताया- 3 साल पहले वह नैनीताल घूमने गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात मोहल्ला दीपा सराय निवासी अरिशा से हुई थी। अरिशा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दोनों एक ही शहर के थे, तो बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे ये रिश्ता आगे बढ़ा। फोन पर बातचीत के अलावा दोनों मिलने भी लगे। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए गए। गैंग चलाती है अरिशा, साथ में 2 लड़के शाहरुख के अनुसार, जब उसे एहसास हुआ कि वह फंस चुका है तो उसने अरिशा की जानकारी जुटाई। पता चला कि अरिशा एक गिरोह चलाती है। वह लड़कों को प्यार में फंसाकर उनके साथ आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाती है। दो साथियों के साथ मिलकर लोगों से रुपए ऐंठती है। इसी कारण शाहरुख ने अरिशा से दूरी बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उसे धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाहरुख के अनुसार, अरिशा के दोस्त महमूद खां सराय निवासी अनस और शुऐब मिलकर ब्लैकमेल करने लगे। वे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने और बदनाम करने की धमकी देने लगे। अरिशा और उसके दोस्तों ने करीब 55 हजार रुपए वसूल लिए। समझौते में अरिशा ने कहा था- झूठे आरोप लगाए शाहरुख के अनुसार, 1 जुलाई, 2023 को अरिशा और उसके साथियों के साथ एक स्टाम्प पेपर पर समझौता किया था। इसे नोटरी भी कराया गया था। समझौते में अरिशा ने स्वीकार किया था कि उसने शाहरुख के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। इसके बावजूद, अरिशा और उसके साथी अब उसे दोबारा ब्लैकमेल कर रहे हैं। झूठे मुकदमे दर्ज कराने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने कहा- जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया- युवक की शिकायत पर अरिशा सहित दो नामजद युवकों और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। ——————- यह खबर भी पढ़ें… पति को बाथरूम में दफनाया, घूंघट से मुंह छिपाती रही:आगरा में पत्नी जेल भेजी गई, डेढ़ फीट का गड्ढा खोदकर लाश गाड़ी थी
यूपी के आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी को शनिवार शाम 5 बजे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त रूबी घूंघट में मुंह छिपाती रही। उसने करीब एक फीट लंबा घूंघट कर रखा था। पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि पति सुरेंद्र शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। वह 16 साल से परेशान थी। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी के आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी को शनिवार शाम 5 बजे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त रूबी घूंघट में मुंह छिपाती रही। उसने करीब एक फीट लंबा घूंघट कर रखा था। पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि पति सुरेंद्र शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। वह 16 साल से परेशान थी। पढ़ें पूरी खबर…