संभल SP केके बिश्नोई रेंज रोवर से बारात लेकर निकले:जोधपुर के अजीत भवन में IPS अंशिका से होगी शादी

यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। संभल SP बिश्नोई कार से बारात लेकर निकले हैं। थोड़ी ही देर में बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंचेगी। वहां शादी की सभी रस्में होंगी। इससे पहले, केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है। शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…