प्रयागराज में सऊदी से लौटे पति ने पत्नी की बच्चों के सामने गला घोटकर हत्या कर दी। दुधमुंहे बच्चे और छोटी बेटी को गोद में उठाकर पड़ोसी के यहां पहुंचा। उनसे कहा कि बच्चों का ख्याल रखना। पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब है, मैं डॉक्टर को बुलाने जा रहा हूं। इसके बाद फरार हो गया। महिला की मौत पर मंगलवार सुबह मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों बच्चे अब मायके वालों के पास है। हत्या के बाद से महिला का ससुर और जेठानी भी फरार हैं। पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है। घटना सोमवार रात 1 बजे गंगापार के उतरांव के दमगड़ा गांव की है। अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए
गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव के रहने वाले मुश्ताक मंसूरी के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा अनवर उर्फ गोली (35) सऊदी अरब से एक महीने पहले 8 अगस्त को घर आया था। इन दिनों वह गांव में रह रहा था। सोमवार की रात एक बजे उसका पत्नी सलमा बानो (30) से झगड़ा हुआ। पत्नी से जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों बच्चों के सामने अनवर ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सलमा के गले पर कसे जाने के निशान पाए गए। उसका गला इतनी कस कर दबाया गया कि खून जम गया था। गले पर उंगलियों के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। पड़ोसी से बोला- बच्चे को दूध पिला देना
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी गोली 5 साल की फिजा उर्फ उनैजा और 5 माह के अब्दुल को गोद में उठा ले गया। छह साल की बेटी फातिमा से कहा- जाओ दादा को जगा दो। इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर पड़ोस में गया। कौसर दर्जी के परिवार वालों से कहा- बच्चे को दूध पिला दो, इन्हें संभालना जरा। सलमा की तबीयत बहुत खराब है। बच्चों को उन्हें सौंपने के बाद वह भाग निकला। मायके वाले बोले- अवैध संबंध में हत्या की
अनवर सऊदी अरब में एक कंपनी में नौकरी करता है। उनके तीन भाइयों में एक भाई अभी भी सऊदी में है, जबकि दो भाई मुंबई में रहते हैं। सलमा के मायके वालों का आरोप है कि अनवर ने अवैध संबंध की वजह से उनकी बेटी की हत्या कर दी। मृतका की मौसी शबीना बेगम ने बताया- अनवर बाबा और ताबीज के चक्कर में भी पड़ा था। इसी वजह से उनके घर में अक्सर झगड़ा होता रहता है। कल रात में उसने भतीजी सलमा बानो की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके तीन बच्चे हैं। एक 5 महीने का है। अनवर एक महीने पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया- शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। महिला के गले पर दबाए जाने के गहरे निशान हैं। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति अनवर की तलाश जारी है। दोनों बच्चे पड़ोसी के घर से मिल गए हैं। वे अभी महिला के मायके वालों के पास ही हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह साफ नहीं हो सकी है। —————- ये खबर भी पढ़ें….
बरेली में लोडर चालक की हत्या, VIDEO: फावड़े से सीने पर किए कई प्रहार, बीड़ी देने से इनकार किया था
बरेली में एक लोडर चालक की फावड़े से हत्या कर दी गई। बीड़ी नहीं देने पर आरोपी ने लोडर चालक पर फावड़े से हमला कर दिया। उसके सीने पर कई वार किए। लोडर चालक जोर से चीखे और सड़क पर गिर गए। चीख सुनकर बेटा दौड़ा आया, देखा पिता जमीन पर मृत पड़े हैं। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…