प्रयागराज में सपा MLC डॉ. मानसिंह यादव और पुलिस अफसरों के बीच आज शनिवार को जमकर बहस हुई। डॉ. मानसिंह यादव से ADCP ने कहा- अपनी टोन सही करिए। इस पर डॉ. मानसिंह नाराज हो गए। उन्होंने कहा- आपसे ज्यादा पढ़ा-लिखा हूं, मुझे डेमोक्रेसी सिखाओगे आप? डॉ. मानसिंह यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यह पता चलते ही DCP गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत और ADCP यमुनापार एंड ट्रैफिक विजय आनंद के साथ वहां पहुंचे। लेकिन, DCP तुरंत वहां से निकलने लगे। इसी बात को लेकर डॉ. मानसिंह ने उनसे शिकायत की। इस पर DCP के बगल में खड़े ADCP ने कहा- पहले टोन सही करके बात करिए…। इसके बाद एमएलसी भी तेवर में आ गए। दोनों के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए पहले जानिए पूरा मामला दरअसल, सपा के जिला उपाध्यक्ष अकमल इमाम ने आई लव मोहम्मद लिखकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने अकमल को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी रिहाई को लेकर सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव अपने करीब 12 कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत के ऑफिस में उनसे मिलने पहुंचे थे। वह अकमल की रिहाई की मांग को लेकर गए थे। लेकिन, डीसीपी कुलदीप सिंह नहीं मिले। कॉल कर एमएलसी ने पूछा तो उन्होंने कहा कि एक घंटे में आऊंगा। लेकिन डीसीपी कुछ ही मिनट में वहां पहुंच गए। तब तक एमएसली और अन्य सपा कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ चुके थे। अब पढ़िए क्या बातचीत हुई डीसीपी गंगानगर से एमएलसी बोले- आपने हमसे कहा कि एक हम एक घंटे में आएंगे, लेकिन 2 मिनट में आ गए। यह क्या मजाक है? डीसीपी गंगानगर ने कहा- आप मुझसे पहले बात करके नहीं आए थे। मुझे साइबर की मीटिंग में जाना था। डीसीपी के पास में खड़े ADCP यमुनापार एंड ट्रैफिक विजय आनंद ने कुछ बोला। इस पर एमएलसी ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि एक लोग बात करोगे कि दोनों लोग? एमएलसी की यह बात ADCP को ठीक नहीं लगी। उन्होंने कहा- पहले टोन सही करके बात करिए। यह ‘करोगे’ करके बात करेंगे आप? एमएलसी ने कहा- हमें आप सिखाओगे कि टोन सही करें…। एक विधान परिषद सदस्य यहां आकर कॉल करता है, तो उससे एक घंटे की बात कही जाती है। फिर 2 मिनट में ही यहां से निकल रहे हैं। आपको नहीं पता क्या है, मेरे प्रोटोकाल? आपसे ज्यादा पढ़ा-लिखा हूं। मुझे डेमोक्रेसी सिखाओगे आप? एमएलसी बोले- सदन में उठाएंगे मामला
एमएलसी डॉ. मानसिंह ने कहा- पुलिस विधायकों के प्रोटोकाल को भूल गई है। विधायक को अपराधी की तरह ट्रीट किया जा रहा। हम कई विधायकों के साथ डीसीपी से मिलने गए थे। लेकिन, वहां हमें टोन ठीक करने की बात कही गई। इस मामले को हम सदन में उठाएंगे। संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। जानिए, कौन है एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव
डॉ. मानसिंह यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी हैं। इलाहाबाद-झांसी से शिक्षक एमएलसी हैं। वह साल- 2020 में सपा के टिकट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को हराया था। यज्ञदत्त लगातार 24 साल तक एमएलसी रहे। डॉ. मानसिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा के प्रभारी बनाए गए थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल की चुनावी रणनीति तैयार की थी। जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए थे। ——————— ये खबर भी पढ़ें… शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अध्यक्ष के इस्तीफे पर गरमाई सियासत, सपा एमएलसी बोले- डॉ. कीर्ति पांडेय का कार्यकाल, एक साल, एक परीक्षा, कोई भर्ती नहीं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसको लेकर अब सियासत गरमा गई है। उन्होंने पिछले एक साल पहले अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। आयोग के गठन के बाद से अब तक एक भी भर्ती पूरी नहीं हो सकी। इस कदम ने एक बार फिर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढे़ं पूरी खबर…