समधन सिद्दीकी क्रिकेट टीम ने गौरी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया है। रविवार को कस्बा समधन के कॉलोनी ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में समधन सिद्दीकी टीम ने इनायतपुर क्रिकेट टीम को 48 रनों से हराया। मैच का टॉस समधन सिद्दीकी क्रिकेट टीम के कप्तान मो. सानू सिद्दीकी और इनायतपुर क्रिकेट टीम के कप्तान मो. शाहिद के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए समधन सिद्दीकी टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में उतरी इनायतपुर क्रिकेट टीम 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार समधन सिद्दीकी टीम ने यह मैच 48 रनों से अपने नाम कर लिया। टीम के खिलाड़ी रितेश कुमार को 44 रन बनाने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मोहम्मद खालिद मास्टर और मोहम्मद राजू ने फीता काटकर किया था। इससे पहले, कमेटी के आयोजकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उम्मीद हसन, अल्लाह रक्खा, आरिफ (शीरू) खान, नफीस बम्बईया, स्कोरर मोहम्मद आकिब, अब्दुल्ला खान और मोहम्मद सगीर इमरान बन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।