सहारनपुर में 5 माह की मासूम इशिका की उसी के दादा-दादी और बुआ ने हत्या कर दी। दादा ब्लेड देकर बोला-ले काट दे इसकी गर्दन। दादी ने मासूम बच्ची का पहले हाथों से मुंह दबाया। फिर धीरे-धीरे ब्लेड से मासूम बच्ची के गले पर वार करती रही। तब तक हाथ नहीं हटाया, जब तक मासूम की मौत नहीं हो गई। बच्ची तड़पती रही, लेकिन फिर भी तरस नहीं आया। बच्ची की बुआ भी पास खड़ी होकर ये सब देखती रही। पुलिस ने देर रात तीनों को अरेस्ट कर लिया है। ब्लेड से गला रेतकर हुई हत्या
थाना गांव कुतुबपुर कुसेनी में एक 5 साल की मासूम इशिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस हत्या में कोई बाहर का नहीं, बल्कि दादा, दादी और बुआ शामिल है। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, उसमें खुलासा हुआ कि बच्ची की ब्लेड से गलाकर हत्या की गई है। तब पुलिस को पूरा यकीन हुआ कि इस हत्याकांड में परिवार का कोई है। तब पुलिस ने ने दादा धर्मेंद्र, दादी सरिता और बुआ वंशिका से सख्ती से पूछताछ की। तब जाकर पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। बहू को फसाने का था प्लान
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी बहू को जेल पहुंचाना चाहते थे। अवैध संबंध को लेकर ये मामला बताया जा रहा है, जिसमें एक मासूम बच्ची को मौत की नींद सुला दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी बहू को फसाना चाहते थे। उसे जेल में डलवाना चाहते थे। उसके साथ कई दिनों से लड़ाई चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मृतका की मां शिवानी ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पढ़िए..मासूम बच्ची को कैसे उतारा मौत के घाट
पुलिस ने पूछा कि पोती को कैसे और क्यों मारा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से इसकी योजना बना रही थी। वह बहू को फंसाना चाहती थी। सुबह चार बजे जब देखा कि सब सो गए है। तब उसने अपने पति धर्मेंद्र को उठाया और बेटी वंशिका को भी। उसके पति ने उसे ब्लेड दिया। ब्लेड लेकर चारपाई के पास आई और सबसे पहले पोती का मुंह दबाया। इसके बाद धीरे से ब्लेड से गला रेत दिया। तब तक मुंह दबाकर रखा जब तक मासूम इशिका की सांसें नहीं थम गई। पुलिस के सामने सास कर रही थी अलग बर्ताव
बुधवार को जब मासूम बच्ची की मौत का पता चला। तब पुलिस ने अलग-अलग सबसे बातचीत कर रही थी। तभी मृतका की दादी सरिता आई और पुलिस के सामने अजीब सा बर्ताव करने लगी। आते ही बोली-मेरी बहू ने ही मेरी पोती की हत्या की है। इसे पकड़ लो। ये ही इस घर के लोगों को खाकर रहेगी। सबको मार दे, इससे पहले इसे पकड़कर ले जाओ। पढ़िए..क्या था पूरा घटनाक्रम बीते बुधवार को 5 महीने की इशिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ये हत्या तब हुई, जब बच्ची की मां शिवानी और बुआ अंशिका पड़ी हुई थी। सुबह 5 बजे जब शिवानी की आंख खुली देखी। तब उसके बिस्तर पर खून-खून था। ये देखकर वो चिल्ला उठी। तभी बराबर में सोई अंशिका ने भी शोर मचाने का नाटक किया। तब सभी परिवार के लोग आए और बच्ची की हालत देखकर उसे डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टर ने कर दी। तब पुलिस को सूचना दी गई और फोरेंसिक टीम ने सैंपल उठाए और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक बेटी का पिता राजन तीन माह से घर पर नहीं है। वो केरल में सैलून चलाता है।