सहारनपुर में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में मिले हैं। घर के अंदर मिले शवों को देखकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। घटनास्थल से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं।
मृतकों की पहचान अशोक (40) पुत्र सुरेंद्र, उनकी पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के रूप में हुई है। अशोक अपने पिता के मौत के बाद बाद उनकी जगह नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। बेटा देव कस्बे के एमटीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर थाना सरसावा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े मिले, जबकि अशोक पास में जमीन पर मृत अवस्था में थे। पत्नी अंजिता का शव भी घर के अंदर ही मिला। प्रारंभिक जांच में अशोक की छाती पर गोली का निशान और दोनों बच्चों के माथे पर गोली के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से तीन तमंचे बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों के अनुसार परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया था। हालांकि पुलिस पारिवारिक या आर्थिक तनाव की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और घर को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामानों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…