सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने बिजली विभाग के संविदाकर्मियों को जातियों में न बंटकर एकजुट होने की सलाह दी है। दावा किया कि 9 हजार में किसी के घर का खर्च नहीं चल सकता। उन्होंने कहा- इस देश की जनता जो पीस रही है न, वह आप जैसे अंधभक्तों के कारण पिस रही है। पांडेय जी, मिश्राजी, दीक्षित जी…थोड़ा इससे बचाओ लोगों को। दरअसल, मंगलवार को बिजली विभाग के संविदाकर्मियों का धरना था। संविदाकर्मियों के बुलावे पर कांग्रेस सांसद इसमें शामिल हुए थे। अब पढ़िए सांसद ने क्या-क्या कहा… संविदाकर्मियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा- सरकार बदलने का प्रयास कीजिए, उनको उखाड़ फेंकिए। और कोई दीक्षित जी, पांडेय जी या मिश्रा जी ज्यादा करें तो उनको छोड़ दीजिए। सही बता रहा, अगर ज्यादा भक्ति पड़ी हो तो इनको छोड़ दीजिए, बाकी सब एकजुट हो जाइए। आपको अपने बच्चे पालने हैं। सरकारें बदलिए, यही मौके है। कहीं नौकरी है, आउटसोर्सिंग क्या है? शोषण का तरीका है। 9 हजार में कोई घर का चार्ट बनाकर दिखा दे। क्या इतने में बच्चे का दूध, दवाई और पढ़ाई करवा सकते हैं आप? आपको तारों पर लटकाए हैं, 9 हजार आखिर किसने तय किया। सरकार ने न?…9 हजार में संविदाकर्मी तार पर लटका जा रहा है। आप समझ लो, हम तो भाई लड़ने के लिए आए हैं। बाकी आपको तय करना है। इस देश की जनता जो पिस रही है न, वह आप जैसे अंधभक्तों के कारण पिस रही है। पांडेय जी, मिश्राजी, दीक्षित जी…थोड़ा इससे बचाओ लोगों को। हमको कोई थोड़े ही अंतर है। हम तो दुबारा आएंगे, आपके साथ बैठेंगे।
अब जानिए बिजली विभाग के संविदाकर्मी क्यों धरने पर थे?
बिजली विभाग के संविदाकर्मी बुधवार को अधीक्षण अभियंता के ऑफिस में अपनी मांगों को लेकर एक दिनी धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि संविदाकर्मियों को आईडी कार्ड, मृतक आश्रितों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाए। ———— यह खबर भी पढ़िए… माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, बीच-बाजार गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…