सिद्धार्थनगर में प्रेमी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया:रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था 2 बच्चों का पिता, खाने के बहाने बुलाया था

सिद्धार्थनगर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवार वालों को पकड़कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बीती रात प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे अपने घर खाने पर बुलाया था। तभी वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के बरनवार गांव की है। कृष्णदेव उर्फ रोहित पांडे पुत्र नृत्य गोपाल का गांव की ही रहने वाली सुधा यादव से अफेयर था। दोनों पहले घर से फरार हो गए थे और दिवाली के समय वापस लौट आए थे। सुधा यादव की शादी 8 वर्ष पूर्व जोगिया उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के हाटा खास गांव में हुई थी। लेकिन वो इन दिनों अपने घर पर ही रह रही थी। जिसके बाद से ही प्रेमिका के परिवार वाले नाराज थे। पत्नी ने बताई पूरी कहानी कृष्णदेव की पत्नी पूनम ने बताया- बुधवार रात करीब 8 से 9 के बीच गांव के ही सुधा यादव और उसके भाई माधुर व राकेश पुत्र स्व. राजमणि यादव ने पति को घर पर खाना खाने के बहाने से बुलाया था। देर रात तक वो जब वापस नहीं आए तो हम लोग उनके घर जाने लगे। जहां रास्ते में मेरे पति झुलसी हालत में तड़पते हुए घर आ रहे थे। उनको देखते ही हम लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में पति को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें 70 प्रतिशत झुलसा बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पत्नी बोली- खून का बदला खून चाहिए पत्नी ने रोते हुए बताया कि खाने के दौरान ही पूरी प्लानिंग करके गांव के किसी लड़के से पेट्रोल मंगवाया। सुधा और माधुर ने पकड़कर मेरे पति के ऊपर पेट्रोल डाला। बाद में उसके भाई राकेश ने आग लगाकर जिंदा जला दिया। पत्नी ने कहा कि मेरे पति की जैसे हत्या हुई है। वैसे मुझे भी खून का बदला खून चाहिए। मेरे पति दिल्ली में ड्राइवरी का काम करते थे। उनके सहारे ही घर चलता था। हमारे दो बेटे हैं। 6 साल का अमन और 5 साल का विशाल। अमन कक्षा 1 में पढ़ता है, जबकि विशाल एलकेजी में है। अब इन बच्चों को कौन संभालेगा। पुलिस बोली- एक आरोपी गिरफ्तार मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया – पीड़ित की पत्नी पूनम के तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों सुधा, माधुरी व राकेश के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों महिलाएं फरार हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें THAR वाली यूट्यूबर वंशिका ने मां से की मारपीट, VIDEO:हापुड़ में धक्का दे गिराया, एक-दूसरे के बाल नोचे हापुड़ में THAR वाली यूट्यूबर के नाम से चर्चित वंशिका का अपनी मां से विवाद हो गया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें वंशिका अपनी मां में बहस कर रही हैं। देखते ही देखते वंशिका ने मां को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। मारपीट करते हुए दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों में 5 मिनट तक मारपीट होती रही। वंशिका की मां ने बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है। पूरी खबर पढ़ें