सुल्तानपुर के दो युवकों ने पाक को भेजी गोपनीय जानकारी:कर्नाटक पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, शिपयार्ड में दोनों करते थे काम

सुल्तानपुर के दो युवकों को कर्नाटक पुलिस ने जासूसी के आरोपी में गिरफ्तार किया है। इन पर समुद्री सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। दोनों ने जहाज निर्माण के विवरण, पोत संख्या समेत कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान के नंबरों पर सेंड की है। शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल से कई चैट, दस्तावेज और मीडिया फाइलें बरामद की गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जासूसी कब से चल रही थी। क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। युवकों की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र के अनंत राम पूर्वा गांव के रोहित (29) और जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मयधन गांव निवासी संत्री (37) के रूप में हुई है। सुल्तानपुर की स्थानीय पुलिस कर्नाटक पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जानकारी जुटाने में लगी है। दैनिक भास्कर की टीम शनिवार को दोनों आरोपियों के गांव पहुंची। इनके परिजनों से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पढ़िए आरोपी रोहित के घर से रिपोर्ट… जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अनंत राम पूर्वा गांव में रोहित का परिवार एक मंजिला घर में रहता है। दो कमरे पक्के बने हैं। रोहित 3 भाइयों में सबसे बड़ा है। उसकी एक बहन है। उसकी शादी नहीं हुई है। 2018 में रोहित की शादी हुई थी। घर पर रोहित की पत्नी रीमा और एक 5 साल की बेटी हैं। सबसे छोटा भाई भीम भी रोहित के साथ ही काम करता है। रोहित केरल में शिपयार्ड पर कई सालों से काम कर रहा था। रोहित यहां इंसुलेटर था। मार्च में पिता का शव लेकर आया था घर पिता लल्ले भी रोहित के साथ ही काम करते थे। रोहित की पत्नी रीमा के अनुसार, मार्च में पिता की लल्ले की केरल में मौत हो गई थी। रोहित पिता का केरल से शव लेकर यहां आया था। इसके बाद ड्यूटी पर चला गया। रोहित को इस साल अप्रैल में कंपनी की तरफ से कर्नाटक के उडुपी जिले में भेजा गया था। तब से वहीं काम कर रहा था। 29 अक्टूबर को छुट्‌टी पर घर आया। 16 नवंबर को कर्नाटक पुलिस यहां आई। रोहित को उसकी कंपनी का एम्पलॉय बताकर उससे पूछताछ की। इसके बाद शाम 4 बजे उसे लेकर सुल्तानपुर के कूरेभार थाने गई। यहां से कर्नाटक लेकर चली गई। एक लड़की ने वाट्सएप पर मांगी थी गोपनीय जानकारी परिजनों के अनुसार, रोहित से किसी लड़की ने कंपनी का सुपरवाइजर बताकर व्हाट्सएप पर गोपनीय जानकारी ली थी। इस बात की जानकारी लगते ही कर्नाटक पुलिस ने इसका मोबाइल कर्नाटक में ही जब्त कर लिया गया था। रोहित यहां पहुंचा तो पत्नी के दबाव बनाने पर उसने यह बात बताई। रोहित ने अनजाने में कंपनी लड़की को अपनी कंपनी का एम्प्लॉय समझ कर जानकारी दी थी। आज पता लगा कि इसी मामले में उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, रोहित से अनजाने में यह गलती हो गई। अब पढ़िए आरोपी संत्री के घर से रिपोर्ट… टीन शेड के घर में रहता है संत्री का परिवार जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर जयसिंहपुर के मयधन गांव में संत्री का परिवार रहता है। संतरी का यहां टीन शेड का मकान है। इसमें एक पक्का कमरा और एक टीन शेड है। संतरी के पिता बरसाती और मां नोनखरा की बचपन में ही मौत हो गई थी। संत्री दो भाई और एक बहन हैं। संत्री बड़ा और मंत्री छोटा है। संत्री दिसम्बर 2024 में नौकरी पर केरल गया था। 15 दिन पहले ही घर लौटा था। 16 नवंबर को उसे भी पुलिस घर से लेकर गोसाईंगंज थाने गई। वहां से कर्नाटक लेकर चली गई। संत्री के 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा आर्यन (10), दूसरा आर्या (5) और एक बेटी अनन्या है। एक बीघा खेती है। छोटा भाई दिल्ली में काम करता है। वह शुक्रवार को घर आया है। मां-बाप की मौत के बाद बचपन से दोनों भाइयों को उनके मामा ने पाला है। मुझे नहीं पता पति को किसलिए गिरफ्तार किया संतरी की पत्नी सोनी ने बताया- मुझे यह पता नहीं है कि उनके पति को किस मामले में पुलिस ने पकड़ा है। घर पर आए पुलिसकर्मियों ने केवल इतना कहा था- कि वे उन्हें केरल ले जा रहे हैं। पूछा- किस मामले में कार्रवाई हो रही है, तो पुलिसकर्मियों ने कहा- यह जानकारी गोसाईंगंज थाने से ही पता चलेगी। रविवार शाम पुलिस उनके पति को लेकर चली गई। मैं दिल्ली में था, मुझे कुछ नहीं पता है संतरी के भाई मंत्री ने बताया- मुझे कोई जानकारी नहीं थी। मैं तो दिल्ली में था। कल सुबह वापस आया हूं। इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। हमें जो सूचना मिली है, वह घरवालों और भाभी जी ने दी है। मैं 3 महीने के लिए केरल गया हुआ था। घर से सूचना मिली तो मैं तुरंत चला आया। 3 महीने पहले मामा की लड़की की शादी थी। उसी समय मेरी बातचीत हुई थी। हमने हाल-चाल पूछा था। ———————————————– ये खबर भी पढ़िए… चंद्रशेखर को गर्लफ्रेंड की धमकी- इंडिया आ रही…खत्म कर दूंगी:जिस मां-बाप ने प्यार दिया, उन्हें ही धमका रहे; अब ताकत दिखाऊंगी यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर रोहिणी घावरी के बीच विवाद थम नहीं रहा है। रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनके मां-बाप को जेल भिजवाने की धमकी दी। रोहिणी ने चंद्रशेखर को धोखेबाज, एहसान फरामोश आदमी बताया। उन्होंने कहा, ‘अब आपकी जानी दुश्मन बन गई हूं। आपको पूरी तरह से खत्म करूंगी। जब बात मां-बाप पर आती है तो बच्चे हर मर्यादा लांघ देते हैं। आ रही हूं इंडिया वापस… अपनी ताकत दिखाऊंगी।’ रोहिणी अभी स्विट्जरलैंड में रहती हैं। पूरी खबर पढ़िए…