सुहागरात पर दूल्हे को 35 टुकड़ों में काट देने की धमकी देने वाली दुल्हन सितारा को दैनिक भास्कर ने खोज लिया। पति कप्तान निषाद के आरोपों को खारिज करते हुए सितारा ने अपना दर्द बयां किया। कहने लगी- 30 अप्रैल को विदा होकर ससुराल पहुंची। रात में मुझे कप्तान के कमरे में भेजा गया। वो शराब के नशे में था। उसने पहले अपने अफेयर के बारे में बताया। एक लड़की की तस्वीर दिखाकर कहा कि ये मेरी बीवी है। मेरी 7 साल की एक बेटी भी है। जब मैंने कहा कि मेरी भी एक लड़के से बात होती थी। तब उसने मुझे पीटा, पूरी रात कमरे में एक कोने में बैठाए रखा। मुझे प्यासा रखा, बाथरूम का पानी पीने को मजबूर किया। मैं क्या करती? 3 रातों तक यह सब झेलती रही, फिर भागकर झूंसी में मौसी के घर पहुंच गई। 12 दिन वहीं पर छिपी रही। मुझे नहीं पता था कि पति कप्तान ऐसी कहानी गढ़ देगा। सितारा कहती है, ये ठीक है कि शादी से पहले मेरा अफेयर था, लेकिन अब उस लड़के से बात नहीं होती। यही हकीकत है। अब जबकि कप्तान ने मुझे बदनाम कर ही दिया है, तो उसके खिलाफ केस करूंगी। पढ़िए दुल्हन से हुई हूबहू बातचीत… सवाल- शादी होने के बाद क्या मजबूरी थी, जो ससुराल छोड़कर भाग आई?
सितारा- मेरी कोई मजबूरी नहीं थी। 30 अप्रैल को शादी होने के बाद मैं ससुराल गई। वो शादी के बाद ही मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड है, 7 साल की बेटी है, तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा। सवाल- कप्तान का कहना है कि आप सुहागरात पर चाकू लेकर बैठी थीं?
सितारा- नहीं, ये झूठ है। मेरी महीने की डेट आई हुई थी। फिर भी मैंने संबंध बनाए। फिर उसने अपनी लव स्टोरी बताना शुरू किया। तब हमने कहा…चलो ठीक है। हमने भी फिर अपने एक अफेयर के बारे में बता दिया कि बात होती थी, लेकिन अब नहीं करते हैं। सवाल- आपकी लव स्टोरी सुनकर कप्तान ने क्या किया?
सितारा- मेरी बातें सुनकर मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसने शराब पी रखी थी। कमरे के एक कोने में मुझे बैठाए रखा। थोड़ी-थोड़ी देर पर पीटता रहा। आप समझिए कि उस रात वो पीने का पानी तक नहीं दे रहा था। कहता था कि ऐसे ही बैठी रहो, मैंने बाथरूम का पानी पिया था। सवाल- तब आप वहां से भागी क्यों?
सितारा- वो कहता था कि हमारे साथ सो, नहीं तो तुम्हें मार डालेंगे। सवाल- कप्तान आपके अमन के साथ अफेयर के आरोप लगा रहा?
सितारा- सभी लड़कियों का कहीं न कहीं लव अफेयर होता है। मेरा भी पहले था, अब नहीं है। उसने पहले बताया कि मेरी एक औरत है। उसने एक मोटी और गोरी लड़की की तस्वीर भी दिखाई। एक बेटी भी है। उसने मुझसे फोन पर बात की। कहा कि मेरे हसबैंड को टच भी किया, तो मार डालेंगे। सवाल- क्या आप कप्तान के साथ रहना चाहती है?
सितारा- नहीं, बिल्कुल भी नहीं। सवाल- आधी रात को घर छोड़ने के बाद आप कहां गईं?
सितारा- मैं झूंसी में अपनी मौसी के घर चली गई थी। मैंने मौसी से कहा था कि कहीं किसी को कुछ मत बताना। मैं 12 दिन वहीं छिपकर रही। पापा-मम्मी को ढूंढती रही। सवाल- अब आप क्या करेंगी?
सितारा- मैं पुलिस में जाऊंगी, क्योंकि कप्तान ने मुझे बदनाम किया है। जबकि मैंने कुछ किया ही नहीं। परिवार के सदस्यों के दावे जानिए… पिता ने कहा- 16 लाख रुपए खर्च किए, फिर भी बेटी से मारपीट की
घर में मौजूद पिता लक्ष्मी नारायण निषाद गुस्से में थे। उन्होंने बताया- हर बाप अपनी बेटी के लिए अच्छा घर और लड़का देखता है। मैं उनके घर गया, परिवार भी ठीक लगा। लड़का कमाता नहीं है। फिर भी लगा कि शादी के बाद पिता के काम-धंधे में हाथ बंटाकर अपना परिवार चला लेगा। मेरी सबसे छोटी बेटी सितारा है, उसकी शादी में 16 लाख रुपए खर्च किए। पानी की तरह पैसा बहाया। बेटी शादी के बाद घर आई तो पता चला कि लड़के कप्तान की पहले से एक शादी हुई है। उसके एक बच्चा भी है। बेटी की बात पर यकीन नहीं हुआ, तो मैंने उसके ससुराल वालों से बात की। गांव-घर के लोगों ने पंचायत की। सुलह-समझौता हुआ। फिर बेटी की बदनामी न हो, यह सोचकर दोबारा ससुराल में विदा कर दिया। सोचा कि लड़का अब पहली औरत से नहीं मिलेगा। बेटी अपने घर में खुश रखेगी। लेकिन, बेटी से मारपीट हुई, इसलिए बेटी ससुराल से भाग कर अपनी मौसी के घर चली गई। अब बेटी को ससुराल वाले गलत तरीके से बदनाम कर रहे हैं। मां बोली- हमें दहेज वापस चाहिए, बेटी के जेवर भी छीन लिए
मां हीरावती ने कहा- मेरी बेटी को पहली रात को उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड और बेटी के बारे में बताया। उसने पहली ही रात धमकाया, जिससे बेटी डर गई। ससुरालवालों ने पहली रात को ही बेटी से मारपीट की। जेवर छीन कर उसको मायके भेज दिया। अब हमें बिटिया को उसके घर नहीं भेजना। हमे हमारा दहेज का सामान वापस करा दीजिए। इसके लिए अब हम पुलिस में जाएंगे। भाई ने कहा- मेरी बहन को बदनाम नहीं करना था
सितारा के भाई गोविंद निषाद कहते हैं- मेरी बहन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। शादी के वीडियो देख लीजिए। सभी रस्मों में हमारी बहन बहुत खुश नजर आ रही है। अगर वह किसी और के पास रहना चाहती, तो कौन लड़की खुशी शादी की रस्मों में हिस्सा लेती है। अब हमें बहन को उस घर में नहीं भेजना। हम समझौता चाहते थे, लेकिन ससुराल के लोग बहन को ही बदनाम कर रहे हैं। हमने करछना पुलिस ने शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब बड़े पुलिस अफसर के पास जाएंगे। अब दूल्हे के पिता ने जो कहानी पुलिस को सुनाई, वो जानिए 29 अप्रैल को शादी, 30 मई को बहू दीवार फांदकर भागी
नैनी की एडीए कॉलोनी में दो मंजिला मकान में राम आसरे निषाद का परिवार रहता है। राम आसरे ने अपने बेटे कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल, 2025 को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से की थी। 30 अप्रैल को विदाई हुई और दुल्हन घर आ गई। 2 मई को धूमधाम से रिसेप्शन की पार्टी हुई। तब तक पति-पत्नी के बीच क्या चलता रहा, ये किसी को नहीं पता था। राम आसरे के मुताबिक, 3 मई को घर में मेरी पत्नी और बेटा किसी बात को लेकर चिल्ला रहे थे। पत्नी रो रही थी, तब हमें पता चला कि मेरी बहू, मेरे बेटे के साथ रहना ही नही चाहती। हमने प्यार से बहू को उसके कमरे से बुलाया। पूछा कि क्या हो गया…। उसने साफ-साफ कह दिया कि मैं तो अमन से प्यार करती हूं। उसी के साथ रहना चाहती हूं। वही मेरे साथ सुहागरात मना सकता है, कोई और नहीं। इसके बाद हमने अपने समधी को फोन किया। उनको बुलाया। 25 मई को दोनों परिवारों के लोग एक साथ बैठे। उन्होंने अपनी बेटी सितारा को समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर हमने कुछ मोहल्ले के लोगों को भी घर बुलाया। कह सकते हैं कि उस दिन एक राजीनामा ही हुआ। जिसमें लिखा गया कि सितारा कहीं नहीं जाएगी, वो हमारे साथ बहू बनकर यहीं रहेगी। अपने बॉयफ्रेंड को भूल जाएगी। लेकिन, बंद कमरे के अंदर सितारा मेरे बेटे को परेशान ही करती रही। हम लोग चुपचाप थाने तक पहुंचे। SHO को पूरा मामला समझाया। कहा कि FIR नहीं करानी है, लेकिन हम चाहते हैं कि इज्जत घर की दहलीज के अंदर रहे। बहू हमारे ही घर में रहे, वरना समाज में बहुत बेइज्जती होगी। थाने में भी दोनों परिवारों की मौजूदगी में यही तय हुआ कि सितारा अपने पति कप्तान के साथ रहेगी। हम लोग राजी-खुशी घर लौट आए। लेकिन, यह सब सिर्फ 30 मई तक चला। उस रात अचानक सितारा आधी रात को अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली। मेन गेट लॉक था, चाबी बहू को नहीं मिली। इसलिए वह पिछली दीवार फांदकर भाग निकली। एक CCTV मिला है, जिसमें वह लंगड़ाते हुए जाती दिखी है। कल पढ़िए सुहागरात पर दुल्हन की धमकी पार्ट 3. बॉयफ्रेंड अमन का सितारा के साथ लव अफेयर, भास्कर अमन के घर पहुंचा। पूरी कहानी कल पढ़िए। ———————– पहले दिन की एक्सक्लूसिव कवरेज पढ़िए सुहागरात पर दुल्हन बोली- टच किया तो 35 टुकड़े करूंगी:प्रयागराज में दीवार फांदकर भागी, दूल्हे से कहती- मैं दूसरे की अमानत सोनम हत्याकांड के बाद प्रयागराज की एक दुल्हन सुर्खियों में है। उस दुल्हन ने सुहागरात पर पति को चाकू दिखाकर धमकी दी- अगर मुझे टच भी किया, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे। मैं किसी और की अमानत हूं…। इस धमकी के बाद दूल्हा डर की वजह से हनीमून पर नहीं गया। चाकू दिखाकर धमकियां देने का सिलसिला 3 रातों तक चला। दहशत और बेइज्जती के साए में पति बंद कमरे में घुटता रहा। दुल्हन के ड्रामा के बारे में 3 मई को अपनी मां को बताया। घर में हंगामा शुरू हुआ, तो दुल्हन ने साफ-साफ कह दिया- मेरा लव अफेयर है, मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो। पढ़िए पूरी खबर…