सेंटा ने चलती स्कूटी से बच्चों को बांटी चॉकलेट:बरेली में बजरंग दल ने कोतवाली घेरी, लखनऊ में चर्च के सामने हरे रामा-हरे कृष्णा

बरेली में क्रिसमस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली को घेर लिया। ईसाई मिशनरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कहा- हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा। ताकि लोगों में नफरत पैदा हो और वे ईसाई धर्म अपनाएं। कार्यकर्ताओं ने सीओ पर चर्च के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी कैंट के सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के सामने नारेबाजी की। जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए। ॐ नमः शिवाय के जाप के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। क्रिसमस के मौके पर लखनऊ के मुख्य चर्च कैथेड्रल में इस्कॉन के भक्तों ने हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन किया। यूपी के अलग-अलग जिलों में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। प्रयागराज में सेंटा बना युवक भीड़ के बीच स्कूटी से पहुंच गया। बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटने लगा। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के मॉल्स में क्रिसमस सेल ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें… दुनियाभर के लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन के लिए चर्च को खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस के पहले वाली रात में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा की जाती है, जो रात के 12 बजे तक चलती है। क्रिसमस से जुड़े पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…