उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। योगी सरकार 2047 तक विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट सदन में पेश करेगी। वहीं, मथुरा के बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट का अध्यादेश भी पेश किया जाएगा। उधर, विपक्ष परिषदीय स्कूलों के मर्जर, प्रदेश में बाढ़, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा। विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सदन की कार्यवाही 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण सदन की कार्यवाही गुरुवार (14 अगस्त) को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। विपक्ष की ओर से सदन को 18 अगस्त से फिर संचालित करने की मांग उठाई गई है। 24 घंटे चलेगा विशेष सत्र
विधानमंडल के मानसून सत्र में 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक 24 घंटे तक विशेष सत्र आहूत होगा। इसमें प्रदेश सरकार 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का मसौदा पेश करेगी। सभी मंत्री 2047 तक उनके विभाग से जुड़े विकास कार्यों का विजन पेश करेंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की राय और सुझाव के बाद सरकार विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर राष्ट्रीय नीति आयोग को भेजेगी। इससे पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर, 2019 को 36 घंटे तक विशेष सत्र आहूत हुआ था। इसमें सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे। विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार 24 घंटे का सत्र होगा। महाकुंभ से लेकर मर्जर तक बात करेंगे सीएम योगी
विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की सफलता से लेकर स्कूलों के मर्जर तक पर बात करेंगे। इसके अलावा धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा पर की गई कार्रवाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधेंगे। सीएम मीडिया सेल की ओर से विधानसभा में योगी के भाषण को धारदार और आक्रामक बनाने की तैयारी की जा रही है। सपा से निष्कासित विधायकों को अलग जगह मिली
सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को विधानसभा में असंबद्ध विधायक के रूप में अलग जगह आवंटित की गई है। तीनों विधायक सत्तापक्ष के पास वाली कतार में बैठेंगे। नियम 103 में मिले ये प्रस्ताव सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम हंगामा करना है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। 24 घंटे तक विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा, उनका स्वागत है। उनका कहना है कि बाढ़ राहत के लिए सरकार ने टीम-11 बनाई है। सरकार के मंत्री खुद बाढ़ राहत में जुटे हैं। 3 दिन ही होगा प्रश्नकाल
4 दिवसीय मानसून सत्र में 3 दिन ही प्रश्नकाल होगा। 11, 12 अगस्त को प्रश्नकाल होगा। 13 अगस्त को विशेष सत्र के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। 14 अगस्त को प्रश्नकाल हो सकता है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि सत्र संचालित करने के लिए सरकार के पास बिजनेस नहीं हैं। जितना बिजनेस है, उतने दिन सत्र संचालित किया जा रहा है। वर्तमान को छोड़कर भविष्य पर भाग रही सरकार
सपा विधायक दल के संग्राम सिंह यादव का कहना है कि प्रदेश के 24 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। प्रदेश में 5 हजार से अधिक स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। एक संन्यासी सीएम के होते हुए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बंद हो रहे हैं। कंपोजिट मसालों की दुकानें लगातार खुल रही हैं। स्कूलों में कोई सुविधाएं नहीं हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। मरीज दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। संग्राम सिंह यादव का कहना है कि सरकार वर्तमान पर चर्चा नहीं करना चाहती, जिससे त्राहि-त्राहि मची हुई है। सपा और इंडी गठबंधन चाहता है कि सरकार इन मुद्दों पर जवाब दे। पीडीए के बच्चों को पढ़ाई से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ सदन में जवाब मांगेगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 24 घंटे लगातार विधानसभा चलेगी:विजन डॉक्यूमेट पेश करेंगे मंत्री; योगी ने कहा- हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से 14 अगस्त को सुबह 11 बजे यानी 24 घंटे लगातार सदन की कार्रवाई चलेगी। इसमें सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर