स्मार्ट क्लास में बजाया अश्लील भोजपुरी गाना; VIDEO:महोबा में हेड मास्टर बेंच पर लेटकर करते रहे एन्जॉय, BSA ने किया सस्पेंड

महोबा के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में बुधवार शाम 4 बजे हेड मास्टर ने स्मार्ट क्लास की एलईडी पर अश्लील भोजपुरी गाना चला दिया। गाना सुनते-सुनते वह बेंच पर सो गए। तेज आवाज में गाना बजता रहा और हेड मास्टर वहीं आराम से लेटे रहे। मामला खरेला क्षेत्र के टिकरी प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। गांववालों ने इसका वीडियो बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि हेड मास्टर शराब के नशे में थे और अक्सर स्कूल परिसर में शराब पार्टी करते हैं। बीएसए द्वारा कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी हेडमास्टर रमेश चंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया- अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट में संस्तुति की गई है। दो तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर खरेला के टिकरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में काली पहाड़ी गांव निवासी रमेश चंद्र पिछले एक साल से हेड मास्टर के पद पर तैनात हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अक्सर स्कूल परिसर में ही रहते हैं और ज्यादातर समय शराब के नशे में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 8 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद वे कहीं गए और शाम करीब 4 बजे स्कूल आ गए। लौटे तो शराब के नशे में थे। परिसर में पहुंचने के बाद वह स्मार्ट क्लासरूम की बेंच पर लेट गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए लगी डिजिटल टीवी स्क्रीन पर अश्लील भोजपुरी गाने चला दिए। तेज आवाज में गाना बजने लगा और वह लेटे-लेटे पैर हिलाते हुए एन्जॉय करने लगे। ग्रामीणों ने कई बार आवाज देकर उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। टीवी का रिमोट भी उनकी बेंच पर ही रखा था। गांववालों ने बीएसए से की शिकायत हेडमास्टर की इस हरकत की शिकायत गांव के लोगों ने उसी समय बीएसए राहुल मिश्रा से फोन पर की। फिर उनको लिखित शिकायत भी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हेड मास्टर स्कूल के कार्यालय में ही रहते हैं और अक्सर नशे में रहते हैं। वह बच्चों के सामने अंडरवियर और तौलिया पहनकर घूमते हैं, अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते हैं। रात के समय स्कूल परिसर में शराबियों का जमावड़ा लगता है और शराब पार्टियां होती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर हेड मास्टर उन्हें धमकाते हैं। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया- हेड मास्टर की शिकायत ग्रामीणों ने की है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्कूल परिसर में ऐसा करना गलत है। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। BEO बोले- आरोप सही मिले, हेड मास्टर को सस्पेंड किया BEO अश्वनी यादव ने बताया- BSA के निर्देश पर मैं स्कूल गया था। जो वीडियो वायरल हुआ है उसके आरोपों की पुष्टि हुई है। विद्यालय में हेड मास्टर के तौलिया पहनकर घूमते हैं, शराब के नशे में रहते हैं। हमने अपनी रिपोर्ट बीएसए को दी है। हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। ———- ये खबर भी पढ़ें राम मंदिर में अभी भी चंपत राय सबसे पावरफुल:खास लोग 1800 करोड़ वाले खाते संभाल रहे, VIP दर्शन कराने का ठेका ले रहे राम मंदिर परिसर में चंपत राय की हुकूमत अब भी बरकरार है। दैनिक भास्कर की छानबीन में सामने आया है कि ट्रस्ट से बाहर होने के बाद भी वीआईपी पास बांटने में चंपत राय का ही सिक्का चल रहा है। मंदिर के 1800 करोड़ का फंड जिन बैंक अकाउंट में है, उन्हें भी उनके खास लोग संभाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें