हनी सिंह ने कोट उतारकर गाया-दिल चोरी साड्डा हो गया:हर-हर महादेव का जयकारा लगाया; लखनऊ में 20 हजार फैंस झूम रहे

रैपर किंग हनी सिंह ने लखनऊ के स्मृति उपवन में धमाकेदार एंट्री की। फैंस ने सीटी और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अपना कोट उतार कर फेंक दिया। उन्होंने ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ गाना भी गाया। ये देखते ही शो में मौजूद लड़कियां फ्लाइंग किस करने लगीं। हनी सिंह ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए कहा कि जिंदगी में कभी शराब को हाथ नहीं लगाना। सूखे नशे से दूर रहो। झूठ बोलते हैं, वो लोग जो कहते हैं कि यह भोलेनाथ का प्रसाद है। कॉन्सर्ट देखने के लिए करीब 20 हजार लोग पहुंचे हैं। बैरिकेडिंग पर चढ़े फैंस ने कहा- हनी सिंह रैप का बाप है। उसके आगे बादशाह कुछ भी नहीं। इस शो में भीड़ को दिल्ली से आए 250 बाउंसर कंट्रोल कर रहे हैं। 200 से ज्यादा वालंटियर्स भी लगे हैं। कॉन्सर्ट में 100 सीसीटीवी और 150 AI-इनेबल्ड कैमरों से निगरानी की जा रही है। दर्शकों को केवल मोबाइल फोन ही अंदर ले जाने दिया गया। हनी सिंह के शो में सिर्फ पास वालों को ही एंट्री मिली है। इन पास की कोई फीस नहीं है। ये बिल्कुल फ्री हैं, जो कि सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के ऑफिस या उनकी टीम से लोगों को मिले हैं। कॉन्सर्ट से जुड़ी 3 तस्वीरें… हनी सिंह शुक्रवार को ही लखनऊ आ गए थे। एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच से वह हाथ जोड़कर बाहर निकले थे। इसके बाद 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला उन्हें लेकर होटल हयात पहुंचा था। अभी उनकी टीम यहीं रुकी है। एक साल में हनी सिंह दूसरी बार लखनऊ आए हैं। इससे पहले वह 28 फरवरी को सुशांत गोल्फ सिटी में ‘मिलेनियर इंडिया टूर’ के लिए आए थे। हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…