हरियाणवी सिंगर मर्डर केस,एक्टर ढींगरा के VIDEO ने बढ़ाया सस्पेंस:बोला-मैंने की बालियान की हत्या, मारपीट का बदला लिया; एक्ट्रेस दिव्यांका डेथ मिस्ट्री से भी जुड़ा संयोग

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में अब नया और दिलचस्प मोड़ आ गया है। कल दोपहर तक सोनीपत के रहने वाले राहुल उर्फ भोलू शाहपुर की ओर से भी अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। मगर, शाम को एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भूपेंद्र ढींगरा नाम के शख्स ने भी बालियान की हत्या करने की बात कही है। वीडियो में भूपेंद्र को खुद को एक्टर और सिंगर बता रहा है। दावा कर रहा है कि अंकित बालियान ने उसकी बेइज्जती की थी। मारपीट और गालियां दी थीं, जिसका बदला उसने मर्डर करके लिया है। यह भी दावा कर रहा है कि उसने दिनदाहड़े यह मर्डर किया, लेकिन उसे कोई रोक नहीं पाया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक भी दोनों वीडियो में किए गए इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर, एक ही हत्याकांड को लेकर अलग-अलग लोगों ने जिम्मेदारी लेकर इसकी गुत्थी और उलझ दी है। उधर, इस मर्डर मिस्ट्री से हरियाणा एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की डेथ मिस्ट्री से भी एक संयोग जुड़ा है। 30 वर्षीय दिव्यांका यूपी के गाजियाबाद में अपने घर में मृत पाई गई थी। उनके सिर में चोट लगी थी। मगर, परिवार ने इसे हार्टअटैक से मौत होना मानकर आनन-फानन अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। बालियान से संयोग इसलिए है कि दोनों ने मासूम शर्मा के सॉन्ग ‘एक खटोला जेल के भीतर’ पर साथ काम किया था और दोनों की डेथ भी अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। हरियाणवी सिंगर-एक्टर के मर्डर की दो PHOTO… पहले जानिए भूपेंद्र ढींगरा और भोलू के दावों का क्या आधार भूपेंद्र ढींगरा बोला- दुर्व्यवहार करने का बदला लिया सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूपेंद्र ढींगरा नाम का शख्स खुद को सिंगर और एक्टर बता रहा है। वीडियो में वह अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए कहता है कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। भूपेंद्र ने यह भी दावा किया कि हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया। राहुल का कहना, दुश्मनों का साथ देता था, इसलिए मारा वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…। मौत से पहले अंकित का एक और VIDEO वायरल अंकित बालियान की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह गुस्से में किसी व्यक्ति को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकित कहते है कि बार-बार उसका नाम लेने वाला व्यक्ति सुन ले कि वह वेस्ट यूपी से है और वर्तमान में सोनीपत में रहता है। वह सामने वाले को चुनौती देते हुए कहते है कि जो करना है कर ले। अंकित ने सोशल मीडिया पर लगातार उसके बारे में बातें करने पर भी नाराजगी जताई थी। अब जानिए कौन है हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र और भोलू… भोलू शाहपुरिया का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड राहुल उर्फ भोलू शाहपुर को जितेंद्र उर्फ जोगी गैंग का प्रमुख सदस्य बताया जाता है। उसके खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहपुर निवासी विनोद उर्फ धोला की वर्ष 2014 में हत्या हुई थी। विनोद पूर्व सरपंच रामफूल का भाई था। चाचा की हत्या के बाद राहुल उर्फ भोलू ने बदला लेने की ठानी और इसी दौरान वह जितेंद्र उर्फ जोगी गैंग के संपर्क में आया। 27 फरवरी 2025 को मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ भांजा की सोनीपत में हत्या कर दी गई थी। वह रोहिणी कोर्ट में पेशी के बाद अपने परिचितों के साथ सोनीपत की ओर आ रहा था। एंटी गैंगस्टर यूनिट की जांच सामने आया कि दीपक गुहना की हत्या राकेश पम्पू के कहने पर की गई थी। इसके बाद राहुल उर्फ भोलू शाहपुर का नाम भी साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया गया। राहुल उर्फ भोलू शाहपुर का नाम यमुनानगर के खेती लक्खा सिंह गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में भी सामने आने की जानकारी है। वर्ष 2023 में उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच जिलों में पुलिस टीमों ने छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। भूपेंद्र ढींगरा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं उधर, अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र ढींगरा की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उसका केवल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को एक्टर और सिंगर कह रहा है। मगर, सोशलमीडिया पर भी इस संबंध में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उधर, इस हत्याकांड की जांच में हरियाणा एसटीएफ और एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीमों के भी सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, वारदात की साजिश किसने रची और हत्या में कौन-कौन शामिल था। सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के बजाय पुलिस की जांच, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों से ही हत्याकांड की वास्तविक तस्वीर साफ होगी। अंकित बालियान और दिव्यांका सिरोही का कनेक्शन ———————- ये खबर भी पढ़ें… हरिणाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का आखिरी VIDEO:मासूम शर्मा ने लिखा-पुरानी यादें, कई कलाकारों ने भी साझा की पिक्चर्स; 3 दिन पहले हुई संदिग्ध मौत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमी मौत से यहां के कलाकार स्तब्ध है। जिन-जिन कलाकारों के साथ दिव्यांका ने काम किया, उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुराने रीलें शेयर करते हुए शोक जताया है। सिगर मासूम शर्मा ने भी दिव्यांका के साथ अपनी आखिरी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिव्यांका जी के साथ कुछ यादें…। (पूरी खबर पढ़ें)