हाईकोर्ट बेंच के लिए मेरठ में वकीलों का प्रदर्शन:एक वकील ने डीजल डाल आत्मदाह का प्रयास किया, बेगमपुल पर बनाई ह्यूमन चेन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ में वकील सड़कों पर उतर गए हैं। वे पैदल मार्च निकालकर बेगमपुल पर पहुंचे। यहां पर करीब 200 वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर ले रखा है। सरकार से मांग कर रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए। वकीलों ने कहा- जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वकील सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वकीलों के आंदोलन को सपा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और भीम आर्मी ने समर्थन दिया है। आज के प्रदर्शन में 22 जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता आंदोलन में शामिल हैं। वकील अपने साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल का पुतला लेकर आए थे, लेकिन जलाए जाने के पहले पुलिस ने पुतला छीन लिया। वकील अभी भी मौके पर डटे हुए हैं। वकीलों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए:-