यूपी में 25-26 मार्च को पेट्रोल, डीजल की मांग अचानक इस कदर बढ़ी कि खपत औसत से दो से तीन गुना तक पहुंच गई। पैनिक के चलते हालात बिगड़े और पंपों पर लंबी लाइन लगने लगी। तीनों पेट्रोल कंपनियों के यूपी कॉर्डिनेटर संजय भंडारी ने इस बीच स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। सभी मांगों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें। हमेशा की तरह 7 दिन का बैकअप स्टॉक मौजूद है। उधर, कानपुर के गुजैनी एलिवेटेड पुल पर शुक्रवार शाम पेट्रोल टैंकर खराब हो गया। पीछे से किसी गाड़ी ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने लगा। ड्राइवर ने इलाके के लोगों से मदद मांगी, लेकिन जैसे ही लोगों को पेट्रोल गिरने की जानकारी हुई तो हाईवे पर लूट मच गई। लोग ड्रम, बाल्टी में पेट्रोल भरकर दौड़ पड़े। इस पर तुरंत ड्राइवर ने पुलिस और कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में दूसरा टैंकर बुलवाकर पेट्रोल खाली कराकर भेजा। 2 तस्वीरें देखिए- यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…