हिंदू समाज वीरता से नहीं फूट से हारा है:मोहन भागवत बोले- RSS का निर्माण दुनिया को धर्म ज्ञान देने के लिए हुआ

वृंदावन की सुदामा कुटी आश्रम के शनिवार को 100 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस शताब्दी महोत्सव में शामिल होने के लिए मोहन भागवत मंच पर पहुंचे। मोहन भागवत यहां वह सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वह खुद यहां होने वाले यज्ञ और पूजन में शामिल होंगे। मंच पर पीपा पीठाधीश्वर बलराम दास, कमल नयन दास महाराज,साध्वी ऋत्मभरा,ज्ञानानंद महाराज,गौरी शंकर दास महाराज,कुमार स्वामी,राजेंद्र दास महाराज,भूरी वाले बाबा, सुदर्शन दास महाराज, मनोज मोहन शास्त्री, विहिप के बड़े दिनेश जी भी मौजूद हैं। सुबह में आश्रम से शोभयात्रा निकाली गई। महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज रथ पर सवार होकर भ्रमण करने निकले। शोभायात्रा अलग-अलग चौराहों से होते हुए दोपहर 3 बजे वापस सुदामा कुटी आश्रम पहुंची थी। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए शताब्दी महोत्सव में आरएसएस मोहन भागवत से जुड़े पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…