लखनऊ में 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों लिव-इन में रहते थे। महिला के साथ उसकी 18 और 14 साल की 2 बेटियां भी रहती थीं। मर्डर करने के बाद करीब 10 घंटे तक महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में बैठी रही। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर कहा- मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है। लाश घर पर पड़ी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ में सामने आया कि इंजीनियर गर्लफ्रेंड की बड़ी बेटी पर बुरी नीयत रखता था। रविवार रात करीब 11 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि प्रेमी उसकी बड़ी बेटी पर गंदी नजर रखता था। मामला बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी, सालारगंज गांव का है। मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए मूलरूप से देवरिया का रहने वाला सूर्य प्रताप सिंह (33) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था। पहले वह जानकीपुरम में अपने परिवार के साथ रहता था। 2012 में सूर्य ने अपने घर के पास रहने वाली रत्ना (46) की दो बेटियों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। रत्ना के पति राजेंद्र कुमार की साल-2014 में पीलिया से मौत हो गई। राजेंद्र जनगणना विभाग में संविदा पर काम करता था। रत्ना हाउसवाइफ है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सूर्य और रत्ना के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हो गया। इस बात का पता चलते ही दोनों के घरवालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी सूर्य प्रताप और रत्ना ने घरवालों की बात नहीं मानी। जब घरवालों का दबाव ज्यादा बढ़ा, तो सूर्य प्रताप, रत्ना और उसकी दोनों बेटियों के साथ ग्रीन सिटी, सालारगंज गांव में रहने लगा। पिछले कुछ दिनों से सूर्य और रत्ना के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था। रविवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रत्ना ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर सूर्य प्रताप को कमरे में पटक दिया। फिर चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद रातभर रत्ना और उसकी बेटियां दूसरे कमरे में बैठी रहीं। प्रेमिका ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या की है
सोमवार सुबह करीब 9 बजे रत्ना ने खुद पुलिस को कॉल किया। कहा कि मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है। शव घर में पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। नरेंद्र सिंह ने रत्ना और उसकी दोनों बेटियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में मारा, सुबह पुलिस को खबर दी
पुलिस के अनुसार, रत्ना ने सूर्य प्रताप को रविवार रात करीब 11 बजे ही मार दिया था। उस समय उसकी दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। रत्ना शव को कमरे में छोड़कर बेटियों के साथ दूसरे कमरे में रातभर बैठी रही। सुबह करीब 9 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर हत्या के बारे में बताया। पुलिस ने गांव के प्रधान को उसके घर भेजा, तो घटना सही मिली। इसके बाद सुबह करीब सवा 10 बजे बीबीडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। अक्सर दोनों में लड़ाई होती थी
रत्ना के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि सूर्य प्रताप और रत्ना के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। इसकी आवाज बाहर तक आती थी। कल रात भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी, आवाजें बाहर तक आ रही थीं। रोज लड़ाई होने के चलते हम लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सुबह जब पुलिस आई, तब पता चला कि हत्या हो गई है। अब पढ़िए इंजीनियर के पिता ने जो कुछ बताया बेटियों की पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात
पिता नरेंद्र सिंह ने बताया- पहले बेटा सूर्य प्रताप जानकीपुरम में हम लोगों के साथ ही रहता था। हमारे घर के पास ही रत्ना भी रहती थी। बेटा उसकी 18 साल की जानवी सिंह और 14 साल की छोटी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। पति की मौत के बाद रत्ना ने मेरे बेटे को भैया-भैया कहकर मदद मांगी। बेटे ने उसकी मदद की। करीब 2 साल से रत्ना अपनी दोनों बेटियों को लेकर मेरे बेटे के साथ रहने लगी। मैंने कई बार बेटे से दोनों के अफेयर के बारे में पूछा। लेकिन, उसने साफ मना कर दिया। इस वजह से हम लोग बेटे की शादी के लिए कई जगह बात भी कर रहे थे। नरेंद्र ने बताया- रत्ना और उसकी दोनों बेटियां मेरे बेटे के पैसे से ऐश करती थीं। रविवार को बेटे से मेरी बात हुई थी। मैं बाइक की मरम्मत कराने गया था। बेटे ने मुझे पैसे भी भेजे थे। तब तक सब कुछ ठीक था। आज पुलिस ने मेरे बेटे की हत्या के बारे में मुझे बताया, तब मैं यहां पहुंचा। पुलिस को मौके से चाकू मिला
डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि बीबीडी में युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके में पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। मौके से चाकू बरामद हुआ है। 10-11 साल से महिला अकेले रह रही थी। उसके साथ लिव-इन में सूर्य भी रह रहा था। मामले की जांच की जा रही है। पॉलिटेक्निक करने के बाद एवरेडी में नौकरी शुरू की थी
सूर्य प्रताप सिंह ने पॉलिटेक्निक किया था। पढ़ाई करने के साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। 10 साल से वह एवरेडी कंपनी में इंजीनियर था। उसकी मां हाउसवाइफ हैं। पिता नरेंद्र सिंह मैक्स हॉस्पिटल में ड्राइवर हैं। उसका पूरा परिवार जानकीपुरम में रहता है। —————— इंस्पेक्टर ने कनपटी पर गोली मारी, पास थी लेडी कॉन्स्टेबल:मोबाइल चैट से खुला राज; VIDEO में जालौन के SHO की मौत मिस्ट्री जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले बड़ा खुलासा हुआ है। जब इंस्पेक्टर ने अपनी कनपटी पर गोली मारी, लेडी कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा वहीं खड़ी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि अरुण और मीनाक्षी के बीच काफी समय से नजदीकियां थीं। 8 फरवरी 2026 को मीनाक्षी की शादी होने वाली थी। यहां देखिए वीडियो