14 शहरों में बादल छाए, बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 8 शहरों में बारिश, सोनभद्र में ओले गिरे, 30-40 Km की रफ्तार से हवा चल रही

यूपी के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश होगी। साथ ही, कई जिलों में बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। मंगलवार सुबह पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रहीं है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन यानी 17 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में पिछले 5 दिनों से हो रही बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। 24 घंटे में 8 शहरों में बारिश हुई। इनमें महाराजगंज, मिर्जापुर, कुशीनगर, गोरखपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर शामिल हैं। सोनभद्र में बारिश के साथ ओले गिर हैं। क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जायेगी। पिछले 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 18 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 19 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 20 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों को नुकसान मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ,तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। …………………….. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म, पारा 45° पार:बिहार में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत; आज 20 राज्यों में आंधी-बारिश बारिश से 2 दिन की राहत बाद राजस्थान में फिर से लू ने दस्तक दी है। सोमवार को बाड़मेर जिले का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज प्रदेश के 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 19 अप्रैल तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पढ़िए पूरी खबर