प्रयागराज में एक डिलीवरी ब्वॉय ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी युवती से शादी कर ली। दोनों शादी में सिर्फ 3 दिन का ही अंतर रहा। इसकी जानकारी हुई तो दोनों पत्नियों ने विरोध किया। युवक ने दोनों से किनारा कर लिया। अब दोनों पत्नियों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई है। दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंच गईं। पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों युवतियों से शादी की तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला जानिए…
सरायइनायत के दलापुर गांव का रहने वाला राहुल उर्फ रामकृष्ण दुबे स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। गांव की रहने वाली खुशबू से उसकी नजदीकी थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों ने 19 अक्टूबर 2023 को उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी बाद में घर वालों को हुई। परिवारवालों की मौजूदगी में एक साल बाद 30 नवंबर 2024 दोनों की शादी करवाई। दोनों ने पड़िला महादेव धाम में हिंदू रीति से विवाह की रस्में निभाईं। खुशबू का कहना है कि उसकी शादी में उसके परिवार ने 2 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की चेन, सोने की अंगूठी और घरेलू सामान दिया। शादी के अगले ही दिन राहुल उसे लेकर शहर चला गया। अल्लापुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा। पिछले महीने 25 अक्टूबर को उसने बच्ची को जन्म दिया। 3 दिन बाद ही रचाई दूसरी शादी दलापुर गांव की ही शिवांगी का कहना है कि रामकृष्ण ने 4 दिसंबर 2024 को उससे शादी कर ली। उसने अपनी पहली शादी की बात छिपा ली थी। शादी में टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल, तीन लाख रुपये नकद, घर गृहस्थी का सामान व लगभग छह लाख रुपये खर्च हुए। शिकायत है कि शाादी के बाद उसके परिवार ने दो लाख रुपये और सोने की चेन की अतिरिक्त मांग की। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पहली पत्नी खुशबू ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को वह नवजात बेटी के साथ आरोपी के घर गई। वहां उसके साथ मारपीट की गई। बच्ची की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। पुलिस कमिश्रनर को दी शिकायत
दोनों महिलाओं का कहना है कि राहुल ने दोनों के साथ धोखा किया है। दोनों को अंधेरे में रखकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब दोनों से ही किनारा कर लिया है। ऐसे में उन दोनों ने संयुक्त रूप से पुलिस आयुक्त प्रयागराज को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसके आधार पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ——– यह खबर भी पढ़िए… 2 दरोगा…2 बैंक मैनेजर से शादी रचाने वाली दुल्हन अरेस्ट: कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड़, पुलिस अफसरों से भी हुआ लेन-देन 12 लोगों को फंसाया, 4 शादी की…पहले 2 बैंक मैनेजर, फिर 2 दरोगा दूल्हे बने…खाते में 8 करोड़ रुपए…यह कहानी है कानपुर की एक दुल्हन की। जिसका मकसद शादी के जाल में लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठना ही है। इस लुटेरी दुल्हन को कानपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दिव्यांशी ने पहले दो बैंक मैनेजरों से शादी की, फिर उन पर रेप का केस करा दिया था। कोर्ट में ट्रायल के दौरान वह अपने बयान से पलट गई। इसके बाद मेरठ में ही तैनात एक दरोगा से शादी रचाई। कुछ दिन बाद दरोगा पर भी फर्जी रेप केस दर्ज करा दिया। पूरी खबर पढ़िए