मथुरा में बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, मौत:खेलते-खेलते बाल्टी पर चढ़ा, 20 मिनट तक 70 फीट अंदर फंसा तड़पता रहा
मथुरा में सोमवार शाम को 3 साल के बच्चे रक्षित उर्फ भोला की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। 70 फीट गहरा बोरवेल उसी के घर में था और बाल्टी से ढका था। वह 20 मिनट तक अंदर ही फंसा तड़पता रहा। पता चलते ही गांव वालों ने बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला। […]