पीलीभीत में सपा कार्यालय को कराया जा रहा खाली:नगर पालिका ईओ के आवास में चल रहा दफ्तर, भारी पुलिस बल तैनात; अधिकारियों से नोक-झोंक
पीलीभीत में सपा का जिला कार्यालय खाली कराया जा रहा है। इसका पता चलते ही 200 से ज्यादा सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनकी नगरपालिका के अधिकारियों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सपा कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पांच थानों के 200 पुलिसकर्मी और एक कंपनी तैनात है। […]