वाराणसी में विजया एकादशी पर दूल्हा बने काशी विश्वनाथ:52 थाल चढ़ावा, पगड़ी बांधे ससुरालीजन; नवरत्न जड़ित छत्र तले सजा राजसी श्रृंगार
विजया एकादशी की शाम काशी में शगुन की हल्दी से जब बाबा विश्वनाथ का दूल्हा स्वरूप सजाया गया, तो पूरी नगरी शिवमय हो उठी। बांसफाटक स्थित महंत लिंगिया महाराज (शिवप्रसाद पाण्डेय) के आवास ‘धर्म निवास’ से निकली भव्य शोभायात्रा टेढ़ीनीम तक पहुंची। डमरुओं की थाप, शंखनाद और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के बीच हजारों श्रद्धालु […]