अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या:कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थे
अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज के एक चपरासी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए कॉलेज आए थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर के नाले में अधजला शव मिला। […]