2027 में योगी ही चेहरा, नितिन नवीन की मुहर:पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से कहा- सरकार के खिलाफ बयानबाजी बंद करें

सीएम योगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। रविवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुहर लगा दी। दरअसल, उन्होंने लखनऊ के ताज होटल में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। उनसे कहा- हमें ऐसी कोई बयानबाजी नहीं करनी है, जो संगठन या सरकार के खिलाफ हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। उन्हीं के आधार पर चुनाव में उतरना है। नितिन नवीन ने कहा- पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन के कामकाज में योगदान दें। विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलना चाहिए। 3 तस्वीरें देखिए- पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से कहा- विपक्ष को मौका न दें नितिन नवीन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से उनके राजनीतिक अनुभव पर भी चर्चा की। अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा- पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की संगठन के कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ाने का सुझाव दिया। नितिन कहा- विपक्ष सरकार और संगठन के खिलाफ नैरेटिव सेट करना चाहता है, हमें ऐसा कोई मौका नहीं देना है, जिससे विपक्ष को सरकार या संगठन के खिलाफ मुद्दा मिले। सार्वजनिक तौर पर सरकार और संगठन के कामकाज को सही बताना है। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और रमापति राम त्रिपाठी समेत कई पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कल भी कहा था- आपस में नहीं, विपक्ष से लड़िए शनिवार को नितिन नवीन ने शाम को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को किसी भी स्थिति में 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य दिया। कहा- 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बड़े-बड़े जुलूस से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा- चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर बात करनी होगी। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे, तो जनता का दिल जीत लेंगे। राजनीति में जनता का दिल जीतना बहुत जरूरी है। चुनाव नजदीक आ रहा है, टीम भावना से चुनाव के लिए काम करना है। आपस में लड़ने की जगह विपक्षी दलों से लड़ना है। अपनी ताकत को विपक्षी पर आजमाएं। ————– ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चोरी- 5 आरोपियों से पूछताछ करने जेल पहुंची पुलिस:सभी को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट किया; पोस्टर- चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के पांच आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रविवार दोपहर 1.50 बजे जेल पहुंची। राम मंदिर चोरी के 8 आरोपी जेल में बंद हैं। चढ़ावा चोरी के 3 आरोपियों से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर