29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:मिर्जापुर में 6 जगह भूस्खलन, काशी में 1 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रही गंगा

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज भी 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी है। 24 घंटे में प्रदेश के 56 जिलों मे 6.1 मिमी बारिश हुई। इस सीजन अब तक 142.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 13% ज्यादा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 1 सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा 62.62 मीटर पर बह रही है। यहां खतरे का निशान 71.262 है। मिर्जापुर में लगातार बारिश से शनिवार दोपहर पहाड़ दरक गए। रीवा नेशनल हाईवे पर एक किमी के दायरे में 6 जगहों पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मिट्‌टी, मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गया। यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, नदियों में कितना उफान, यह सबकुछ जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…