3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में मारा गया:बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं; इंस्पेक्टर-सिपाही घायल; केक लगाने पर की थी वारदात

बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्यारोपी बर्थडे बॉय जीतू को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी जीतू को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अस्पताल के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो.असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, 25 मार्च की रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। पुलिस ने अब तक इस मामले में जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा गया था। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो आरोपी जीतू सैनी की एक VIDEO REEL सामने आई है। इसमें वह जिम में वर्कआउट करता दिख रहा। साथ ही अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता हुआ नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो…। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी। दबदबा दिखाने के लिए उसने इस तरह की रील बनाई थी। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा…